कठिन 12 × 12
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अंधकारमय
    1. अंधकार से भरा हुआ। 2. जो अज्ञान से भरा हो।
  • अभिलेखागार
    अभिलेख आदि सुरक्षित रखने का स्थान।
  • अमरूद
    1. छोटे बीजों वाला एक हरे या पीले रंग का उष्णकटिबंधीय फल जो खाया जाता है तथा जिससे जेली बनाते हैं। 2. एक पेड़ जिसका फल खाया जाता है।
  • आजीविका
    1. जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम। 2. जीवन का निर्वाह।
  • आबोहवा
    किसी स्थान की वह प्राकृतिक स्थिति जिसका प्राणियों आदि के विकास और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
  • इथियोपिया
    उत्तर-पूर्वी अफ्रीका का एक देश।
  • उतरना
    1. ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया। 2. वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया। 3. घटने या कम होने की क्रिया या भाव। 4. किसी व्यक्ति या वस्तु का ऊँचे स्थान से नीचे की ओर आना या जाना। 5. किसी वस्तु आदि का लुप्त होते हुए थोड़ा हो जाना। 6. समुद्र के पानी में उतार आना। 7. शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना। 8. भाव का गिर जाना या कम हो जाना। 9. रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना। 10. कांति का मलिन पड़ना। 11. वर्ष, मास आदि का अंत की ओर होना या आना। 12. किसी प्रकार के आवेश का मंद पड़कर शांत या समाप्त होना। 13. फलों, फूलों आदि का अच्छी तरह से पक या फूल चुकने के बाद सड़न की ओर प्रवृत्त होना। 14. कुछ वाद्ययंत्रों को जितना कसा, चढ़ा या तना रहना चाहिए उससे कसाव या तनाव का कम होना। 15. क्रमशः तैयार होने या बननेवाली चीजों का तैयार या बनकर काम में आने या बाजार में जाने के योग्य होना। 16. कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना। 17. उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना। 18. किसी अंकित नियत या स्थिर स्तर से नीचे आना। 19. देवता का मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के रूप में धरती पर आना। 20. कहीं आश्रय लेना। 21. सवारी आदि से बाहर निकलना या वाहन से जमीन पर आना। 22. कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना। 23. किसी पद या स्थान से खिंच, खिसक या गिरकर अथवा किसी अन्य प्रकार से अलग होकर नीचे आना। 24. मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना।
  • उम्रकैद
    जीवनभर के लिए कारागार का वास।
  • औपनिवेशिक
    1. स्थान बदलकर रहनेवाला जीव। 2. उपनिवेश से संबंधित या उपनिवेश का।
  • कम-से-कम
    जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
  • काउंसलर
    निर्वाचित सदस्य।
  • कार्बोहाइड्रेट
    जीवित प्राणियों का एक अनिवार्य संरचनात्मक संघटक जिससे उसको ऊर्जा मिलती है।
  • दक्षिणपूर्व
    दक्षिण-पूर्व का कोण या उपदिशा।
  • धुंधलका
    कम अँधेरा होने की अवस्था या भाव।
  • नियामक
    1. नियम बनानेवाला। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला। 3. किसी भी यंत्र का वह पुर्जा जो किसी द्रव के बहाव, दबाव, समय, तापमान आदि को नियंत्रित करने के लिए होता है। 4. वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
  • पचहत्तर
    1. सत्तर और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और पाँच।
  • परिचित
    1. वह जो जान पहचान का हो। 2. जो जाना पहचाना हो या जिसको जाना गया हो। 3. जो जाना हुआ हो।
  • परिणाम
    किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होनेवाला कार्य या कोई बात।
  • परिहार
    1. युद्ध में जीता हुआ या लूटा हुआ धन आदि। 2. किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव। 3. दोष, अनिष्ट आदि दूर करने का काम। 4. गाँव के समीप का वह भू-खण्ड या परती ज़मीन जो सब ग्रामीणों की समझी जाती है। 5. कर या लगान की माफी या छूट। 6. किसी कार्य आदि से बचने की क्रिया।
  • पर्वतारोही
    पर्वत पर चढ़नेवाला व्यक्ति।
  • पवित्रता
    धर्मानुसार पवित्र होने की अवस्था या भाव।
  • पिकनिक
    वह सैर जो नगर के बाहर किसी बाग़ या उपवन आदि में हो और जिसमें खाने-पीने का भी प्रबंध हो।
  • पूछताछ
    पूछने या पूछे जाने की क्रिया या भाव (विशेषकर किसी घटना, विषय आदि के बारे में)।
  • महत्वाकांक्षा
    ऐसी आकांक्षा जिसमें ऊँचा होने का भाव हो।
  • रविवार
    शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
  • विचार-विमर्श
    1. किसी बात का विचार या विवेचन। 2. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए।
  • विविधता
    अनेक प्रकार की बातों आदि से युक्त होने की स्थिति।
  • सुबह-सुबह
    सुबह में।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।
  • हस्ताक्षरित
    जो हस्ताक्षर किया हुआ हो या जिस पर हस्ताक्षर किया गया हो।