कठिन 12 × 12
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अड़ियल
    1. जो हठ करता हो। 2. अड़कर चलने वाला या चलते-चलते रुक जाने वाला।
  • अराजकता
    1. शासनहीन होने की अवस्था। 2. राजा का अभाव या राजा न होने की अवस्था।
  • अर्द्धसैनिक
    गठित असैनिक नागरिकों से संबंधित जो कि सेना के स्थान पर कार्यवाही करते हैं या उनकी सहायता करते हैं।
  • अस्तबल
    घोड़ों के रहने का स्थान।
  • आक्रमण
    1. बलपूर्वक सीमा का उल्लंघन करके दूसरे के क्षेत्र में जाने की क्रिया। 2. किसी पर अस्त्र-शस्त्र से किया जाने वाला प्रहार। 3. आघात पहुँचाने के लिए किसी पर झपटने की क्रिया। 4. किसी के आचरण, कार्य, विचार या सिद्धांत पर किया जानेवाला निंदात्मक आक्षेप। 5. किसी खेल में आक्रामक क़दम।
  • आजकल
    आधुनिक या वर्तमान समय में।
  • एटलस
    1. पुस्तिका के रूप में मानचित्रों का संग्रह। 2. उत्तरी अफ्रीका का एक पर्वत।
  • कुरबानी
    बलि देने का कार्य।
  • गिरफ़्तार
    पुलिस आदि के द्वारा पकड़ा हुआ या पकड़ में आया हुआ।
  • जनरेटर
    बिजली उत्पन्न करनेवाला यंत्र।
  • टमाटर
    1. एक खट्टा, पकने पर लाल या पीला, गूदेदार फल जो सब्जी के रूप में खाया जाता है। 2. एक छोटा पौधा जिसके थोड़े खट्टे चपटे, गोल और गूदेदार फल सब्जी के रूप में खाए जाते हैं।
  • तारकोल
    पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
  • दुर्बलता
    1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव।
  • परवरिश
    भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
  • पुरस्कार
    1. किसी काम के लिए सम्मानपूर्वक दिया जाने वाला धन या द्रव्य। 2. वह वस्तु या द्रव्य जो किसी को खुश होकर दिया जाए।
  • प्रताड़ित
    सताया हुआ।
  • प्रतिद्वंद्वी
    1. वह जो प्रतियोगिता करता है। 2. वह जिससे शत्रुता या वैर हो। 3. स्पर्धा करने वाला। 4. जिससे शत्रुता हो।
  • फिलहाल
    1. आधुनिक या वर्तमान समय में। 2. इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में।
  • बदलता
    जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो।
  • बेकरार
    जो बहुत उत्कंठित हो।
  • भरोसेमंद
    जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
  • मिलनसार
    जो सबसे अच्छी तरह मिलता-जुलता हो।
  • मुलाक़ात
    दो या कई व्यक्तियों के आपस में मिलने की क्रिया।
  • मौजमस्ती
    1. मन बहलाने या व्यायाम के लिए उछल-कूद, दौड़-धूप या और कोई मनोरंजक कृत्य। 2. सुविधाओं को भोगने की क्रिया।
  • लिखावट
    1. लिखने का ढंग या प्रकार। 2. किसी सतह पर लिखे हुए या मुद्रित वह अक्षर या चिह्न जो किसी भाषा की ध्वनियों या शब्दों को दर्शाते हैं।
  • विश्वसनीयता
    विश्वस्त होने की अवस्था।
  • संक्रमण
    1. रोगाणुओं के शरीर में प्रवेश करने की क्रिया। 2. सूर्य की एक राशि से निकलकर दूसरी में प्रवेश करने की क्रिया। 3. एक अवस्था या स्थान से दूसरी या अगली अवस्था या स्थान पर जाने की क्रिया।
  • संस्थागत
    संस्था का या संस्था से संबंधित।
  • सदुपयोग
    किसी वस्तु,अधिकार आदि का अच्छे या सही ढंग से किया जानेवाला उपयोग।
  • समापन
    किसी कार्य आदि की समाप्ति।
  • समारोह
    1. धूम-धाम से होने वाला कोई सार्वजनिक, बड़ा, शुभ या मंगल कार्य। 2. * वह दिन या समयावधि जो भोज या उत्सव मनाने के लिए अलग रखा जाता है।
  • सितम्बर
    अंग्रेज़ी वर्ष का नौवाँ महीना।
  • सुरक्षित
    1. जिसकी अच्छी तरह रक्षा की गई हो। 2. जो ऐसी स्थिति में हो कि उसकी कोई हानि न हो सके।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।
  • हल्का-फुल्का
    1. जो कम वज़न का हो या भारी न हो। 2. जो आसानी से पच जाये। 3. कहीं-कहीं पर होने वाला। 4. जिसमें विचार का अभाव हो।
  • हेलिकॉप्टर
    एक तरह का वायुयान जिसमें पंख नहीं होता।