कठिन 11 × 11
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अपरिवर्तित
    जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो।
  • अवसरवादी
    1. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला। 3. अवसरवाद - संबंधी। 4. अवसरवाद के सिद्धांत को मानने वाला।
  • आवंटन
    बाँटने की क्रिया।
  • एकमात्र
    सिर्फ एक।
  • कवायद
    1. सेना के युद्ध करने के नियमों का अभ्यास। 2. किसी प्रकार की ठहराई हुई रीति या व्यवस्था।
  • खालीपन
    रिक्त या खाली होने की अवस्था या भाव।
  • चमत्कार
    1. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो। 2. जादू के जोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें। 3. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये।
  • जनरेटर
    बिजली उत्पन्न करनेवाला यंत्र।
  • जबरदस्त
    1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 3. जो आसान न हो। 4. बहुत ही बढ़िया या अच्छा। 5. बहुत ज्यादा।
  • तदनुसार
    1. जो हो या हुआ हो, उसके अनुसार या पहले वाले के मुताबिक़ होने वाला। 2. उसी के अनुसार।
  • देखभाल
    किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
  • धरातल
    पृथ्वी की ऊपरी सतह।
  • नवंबर
    अंग्रेजी वर्ष का ग्यारहवाँ महीना।
  • नासमझ
    1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
  • प्रतिनिधिमंडल
    प्रतिनिधियों का मंडल या दल।
  • बुनियादी
    किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला।
  • बुलबुल
    1. एक छोटी चिड़िया जिसकी आवाज सुरीली होती है। 2. एक प्रकार की बुलबुल।
  • मंत्रमुग्ध
    जो आकर्षण के कारण किसी ओर खींचा हुआ हो।
  • मिनरल
    वे प्राकृतिक ठोस सजातीय अकार्बनिक पदार्थ जो एक निश्चित रासायनिक सम्मिश्रण के रूप में पाए जाते हैं।
  • मुसलमान
    मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए सम्प्रदाय का अनुयायी।
  • मेकअप
    शृंगार या सजावट का सामान।
  • मेजबान
    1. आतिथ्य करने वाला या वह जिसके यहाँ मेहमान आए। 2. जिसके यहाँ कोई आए या जिसके द्वारा कोई काम किया जाए और उसमें अन्य भी शामिल हों।
  • याददाश्त
    स्मरण रखने की शक्ति।
  • रखरखाव
    किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
  • रियासत
    1. किसी राजा या रानी द्वारा शासित क्षेत्र। 2. वह प्रदेश या क्षेत्र जिसपर किसी राजकुमार का शासन हो।
  • रिसेप्शनिस्ट
    किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
  • लिखवाना
    लिखने का काम दूसरे से कराना।
  • वायरलेस
    जिसमें तार न हो या बिना तार का।
  • विशेषाधिकार
    वह अधिकार जो साधारणतः सब लोगों को प्राप्त न हो, पर कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में किसी को विशेष रूप से प्राप्त हो।
  • सरेंडर
    युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।