मध्यम 10 × 10
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अड़ियल
    1. जो हठ करता हो। 2. अड़कर चलने वाला या चलते-चलते रुक जाने वाला।
  • असंवैधानिक
    जो संविधान के अनुरूप न हो या।
  • अस्थिरता
    1. अस्थिर होने की अवस्था या भाव या जिसमें उतार-चढ़ाव या उथल-पुथल हो। 2. गतिशील होने की अवस्था या भाव। 3. आतुर होने की अवस्था।
  • आजीविका
    1. जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम। 2. जीवन का निर्वाह।
  • आपातकाल
    संकट या विपत्ति का समय।
  • इंतज़ार
    कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
  • छितराया
    इधर-उधर फैला हुआ या छितराया हुआ।
  • जमावड़ा
    एक स्थान पर एक ही समय में होने वाला बहुत से लोगों आदि का जमाव।
  • झागदार
    जिसमें फेन या झाग हो।
  • तकदीर
    वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
  • दक्षिणपंथी
    1. दक्षिणमार्ग का अनुयायी व्यक्ति। 2. दक्षिणमार्ग का अनुयायी।
  • दलदल
    वह भूमि जो बहुत नीचे तक गीली और मुलायम हो तथा जिसमें कोई वस्तु धँसती चली जाए।
  • द्वंद्वयुद्ध
    दो पुरुषों या दलों में होनेवाली बराबरी की लड़ाई।
  • धाराप्रवाह
    धारा के रूप में बिना रुके आगे बढ़ने या चलने वाला।
  • निजीकरण
    किसी सरकारी वस्तु, संस्था आदि का स्वामित्व किसी व्यक्ति या विशेष संस्था को देने की क्रिया।
  • निहारना
    1. देखने की क्रिया। 2. दृष्टि-शक्ति अथवा नेत्रों से किसी चीज का ज्ञान प्राप्त करना या आँखों से किसी व्यक्ति या पदार्थ आदि के रूप-रंग और आकार-प्रकार आदि का ज्ञान प्राप्त करना।
  • मुख्यमंत्री
    किसी प्रांत या राज्य का वह मंत्री जो और सब मंत्रियों में प्रधान और उनका नेता होता है।
  • रज़ामंदी
    सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
  • राजगद्दी
    राजा के बैठने का विशेष प्रकार का आसन।
  • विचारशील
    1. वह जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो। 2. जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो।
  • विपणन
    चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
  • विश्वविद्यालय
    वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
  • समाचार
    1. वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो। 2. किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात।
  • समाधान
    सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
  • हड़ताल
    दुख, विरोध या असंतोष प्रकट करने के लिए कल-कारखानों, कार्यालयों आदि के कर्मचारियों या जन-साधारण का कारोबार, दुकानें आदि बंद कर देने की क्रिया।