मध्यम 10 × 10
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अध्यापक
    1. वह व्यक्ति जो विद्यार्थियों को पढ़ाता है। 2. वह मानवीकृत वस्तु जो शिक्षा दे या जिससे शिक्षा मिले।
  • अप्रयुक्त
    1. जो व्यवहार में न लाया गया हो। 2. जो पहना न गया हो या बिना पहना (नया कपड़ा)। 3. जो प्रचलित न हो।
  • ई-मेल
    पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
  • उनतीस
    1. बीस और नौ के योग से प्राप्त संख्या। 2. बीस और नौ।
  • एहतियात
    1. सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव। 2. स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाली गतिविधियों से बचने की क्रिया या खाने-पीने आदि का संयम। 3. दोषों, पापों, दुष्कर्मों और बुराइयों से दूर रहने की क्रिया। 4. विपत्ति, आक्रमण, हानि, नाश आदि से बचाने की क्रिया।
  • निर्देशक
    1. वह जो किसी प्रकार का निर्देश करता या कुछ बतलाता हो। 2. फिल्मों, नाटकों आदि में वह अधिकारी जो पात्रों की वेष-भूषा, भूमिका या आचरण और दृष्यों के स्वरूप आदि निश्चित करता है।
  • पगडंडी
    जंगलों या खेतों में का वह पतला रास्ता जो लोगों के आने-जाने से बन जाता है।
  • पता-ठिकाना
    1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
  • परिहास
    1. मन बहलाने वाली बात। 2. हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
  • प्रकाशन
    1. कोई कृति आदि प्रकाशित करने का काम। 2. वह पुस्तक, पत्रिका आदि जो प्रकाशित की जाए।
  • प्रतिकार
    1. किसी के कुछ अनिष्ट करने पर उसके साथ किया जानेवाला वैसा ही व्यवहार। 2. किसी प्रभाव, बात आदि को नष्ट करने वाला पदार्थ या कार्य। 3. रोग दूर करने की युक्ति या प्रक्रिया।
  • प्रतिशत
    1. सौ से गुणा करने पर प्राप्त अनुपात। 2. हर सौ या सैकड़े के हिसाब से।
  • प्रबंधित
    जिसमें किसी प्रकार की व्यवस्था या नियम हो।
  • प्रयोगात्मक
    प्रयोग संबंधी।
  • बिजनेस
    चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
  • मटिआमेट
    पूरा नाश।
  • महरूम
    1. वह जिसे कोई वस्तु प्राप्त न हुई हो। 2. जिसे कोई वस्तु प्राप्त न हुई हो।
  • योगदान
    किसी काम में साथ देने या सहायक होने की क्रिया।
  • लखपति
    1. वह जिसके पास लाखों रुपये की संपत्ति हो। 2. जिसके पास लाखों रूपयों की सम्पत्ति हो।
  • लटकाना
    1. नीचे से किसी ऊँचे आधार पर इस प्रकार टिकाना कि टिके या अड़े हुए छोर के अतिरिक्त और सब भाग अधर में हों। 2. ऐसा करना कि ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि का कुछ भाग नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहे। 3. ऐसा करना कि कोई काम अधूरा रहे।
  • लहरदार
    जिसके किनारे लहर के जैसे टेढ़े-मेढ़े हो।
  • व्यवसायी
    1. वह जो कोई व्यवसाय करता हो। 2. व्यापार करने वाला व्यक्ति।
  • समझदार
    1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
  • सम्मानजनक
    (अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
  • सीआईए
    यूएसए की एक गुप्तचर संस्था।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।
  • हरदम
    हर एक पल या हर समय।