तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अतिरंजना
बहुत बढ़ा-चढ़ाकर या अपनी ओर से बहुत-कुछ मिलाकर कही हुई बात।
अनगढ़
1. जो तराशा न गया हो। 2. बिना गढ़ा हुआ। 3. जो सुडौल न हो। 4. बुरी शक्ल का। 5. जो बकवास से भरा हुआ हो।
असमर्थ
1. जिसमें क्षमता या शक्ति न हो। 2. जो योग्य न हो या जिसमें पात्रता न हो।
कराहना
कष्ट आदि में मुँह से व्यथासूचक शब्द निकलना या निकालना।
कलाकृति
चित्र, ग्रंथ, वास्तु आदि के रूप में बनाई हुई वस्तु।
चहकना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
जन्मभूमि
1. वह स्थान जहाँ किसी का जन्म हुआ हो। 2. वह देश जहाँ कोई पैदा हुआ हो।
जमाखोरी
उपयोगी वस्तुओं को अवैध रूप से जमा करके रखने की क्रिया।
जीवनसाथी
1. विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति। 2. स्त्री की दृष्टि से उसका विवाहित पुरुष। 3. किसी की विवाहिता नारी।
बंदोबस्त
कोई काम ठीक ढंग या उचित प्रकार से करने या उसे पूरा करने के लिए आयोजन करने की क्रिया।
मखमल
एक प्रकार का बढ़िया रेशमी कपड़ा।
मज़ेदार
1. जो रोचकता से भरा हुआ हो। 2. जिसका स्वाद अच्छा हो।
मेज़बान
1. आतिथ्य करने वाला या वह जिसके यहाँ मेहमान आए। 2. जिसके यहाँ कोई आए या जिसके द्वारा कोई काम किया जाए और उसमें अन्य भी शामिल हों।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
शिष्टमंडल
कुछ लोगों का एक दल जो विशेष कार्य हेतु किसी दौरे पर जाता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।