तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
इन्टरनेशनल
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
तर्कसंगत
1. जो तर्क करने पर या तर्क के अनुसार ठीक हो। 2. जो तर्क से भरा हुआ हो।
निर्धारण
कोई बात आदि ठहराने या निश्चित करने की क्रिया।
नेटवर्क
1. एक संचार व्यवस्था। 2. वस्तुओं या लोगों की एक जुड़ी हुई प्रणाली।
परिवर्तनशील
1. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो। 2. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो।
पैदाइशी
1. जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो। 2. जो जन्म से ही सिद्ध हो या जन्म मात्र से प्राप्त। 3. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो।
फ़ुटबॉल
1. दो दलों के बीच में होनेवाला एक खेल जिसमें ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं और एक गेंद होती है। 2. मैदान में खेलने की एक बड़ी गेंद जिसे पैर से मारते हैं।
बगावत
वह भारी उपद्रव जिसका उद्देश्य राज्य आदि को हानि पहुँचाना, उलटना या नष्ट करना हो।
बाइबिल
ईसाइयों की एक मुख्य और प्रसिद्ध धर्मपुस्तक।
बार-बार
कई बार।
बास्केटबाल
1. एक प्रकार का खेल जिसमें गेंद को बास्केट में डालते हैं। 2. बास्केटबाल के खेल में प्रयुक्त होने वाली गेंद।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
बेपनाह
बहुत ज्यादा।
बॉयफ्रेंड
वह पुरुष जो किसी स्त्री का रूमानी ढंग से मित्र हो।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
समर्पण
1. धर्म भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करने का भाव। 2. किसी को कुछ आदरपूर्वक देने या भेंट करने की क्रिया। 3. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।