तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अभिनंदन
1. ऐसी बात या कार्य जिसे किसी के प्रति कहने या करने से उसे प्रसन्नता मिले या सम्मानित होने की अवस्था। 2. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात।
दरवाज़ा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दर्शन
1. श्रद्धा, भक्ति और विनम्रतापूर्वक देवता, देवमूर्ति अथवा बड़ों से किया जाने वाला साक्षात्कार। 2. किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का नेत्रों के द्वारा होने वाला बोध। 3. वह शास्त्र जिसमें विविध दर्शनों का विवेचन होता है। 4. वह विचारधारा जिसमें प्रकृति,आत्मा,परमात्मा और जीवन के अंतिम लक्ष्य आदि का विवेचन होता है। 5. एक उपनिषद्।
नीचता
1. अधम या नीच होने की अवस्था या भाव। 2. दुर्जन होने की अवस्था या भाव।
प्रवास
1. एक स्थान से दूसरे दूरवर्ती स्थान तक जाने की क्रिया। 2. अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जा रहने की क्रिया। 3. पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन। 4. किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया।
प्रारंभिक
1. आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का। 2. जो चल रहा हो या जिसकी शुरुवात हुई हो या की गई हो।
मानस
1. मनुष्य जाति या समूह में से कोई एक। 2. प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति। 3. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी में रचित ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का वर्णन है।
रसहीन
1. जिसमें रस न हो। 2. जो रसिक न हो। 3. जो रोचक न हो।
शहीद
किसी शुभ प्रयत्न में अपने प्राण देनेवाला व्यक्ति।
सनसनीखेज
सनसनी पैदा करने वाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।