तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतराल
दो बिंदुओं के बीच का स्थान या समय।
अदरक
1. एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है।
अधिग्रहण
अधिकारपूर्वक अथवा अधियाचना के द्वारा किसी की संपत्ति या और कोई चीज़ ले लेने का कार्य।
अफ़ग़ानिस्तान
मध्य एशिया या एक देश।
असफलता
1. असफल होने की अवस्था या भाव। 2. पराजित होने की अवस्था या भाव।
ईमानदार
चित्त में सद्वृत्ति या अच्छी नीयत रखने वाला, चोरी या छल-कपट न करने वाला।
ईश्वरीय
जो ईश्वर से संबंधी हो या ईश्वर का।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
ऑस्ट्रेलियाई
1. आस्ट्रेलिया का निवासी। 2. आस्ट्रेलिया में बोली जाने वाली एक भाषा। 3. आस्ट्रेलिया से संबंधित या आस्ट्रेलिया का।
कुपोषण
सही पोषण न होने की क्रिया या अवस्था।
खिंचवाना
खींचने का काम दूसरे से कराना।
डोमिनिका
1. उत्तरी अमरीका का एक देश। 2. कैरीबियन तथा उत्तरी अटलांटिक सागर के बीच स्थित एक द्वीप।
तथाकथित
यों ही या केवल कहा जानेवाला परन्तु सर्वमान्य नहीं।
दियासलाई
लकड़ी की वह छोटी पतली तीली जिसका एक सिरा गंधक आदि मसाले लगे रहने के कारण रगड़ने से जल उठता है।
दोपहर
वह समय जब सूर्य मध्य आकाश में पहुँचता है।
नफरत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
नेकदिल
जो अच्छी नीयतवाला हो।
नेपोलियन
एक शासक जिसने सतरह सौ निनावे से लेकर अठारह सौ चार तक फ्रांस पर शासन किया।
पचहत्तर
1. सत्तर और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और पाँच।
पदयात्रा
किसी विशेष उद्देश्य (विशेषकर राजनैतिक या धार्मिक) से पैदल की जानेवाली यात्रा।
परमेश्वर
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
परिचालित
जो चल रहा हो या चलाया गया हो।
परिवर्तित
जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
परिवर्धन
1. संख्या, गुण, तथ्य आदि में विशेष वृद्धि करने की क्रिया या भाव। 2. आकार, मान, विस्तार आदि बढ़ाने की क्रिया या भाव।
पालन-पोषण
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पोर्टफोलियो
किसी व्यक्ति, बैंक या अन्य संस्था के पास रखी वित्तीय सम्पत्तियों की सूची।
प्राधिकार
वह अधिकार जो साधारणतः सब लोगों को प्राप्त न हो, पर कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में किसी को विशेष रूप से प्राप्त हो।
बरतन
धातु, शीशे, मिट्टी आदि का वह आधार जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बनायी या रखी जाती हैं।
बेईमान
छल कपट या किसी प्रकार का अनाचार करनेवाला।
बेवजह
1. बिना किसी कारण के। 2. बिना किसी प्रयोजन या काम या कारण के या बेकार में।
बेहतर
जो अधिक अच्छा हो।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
मेहनत
ऐसा काम जिसे करते-करते शरीर में शिथिलता आने लगे।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रसदार
1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
रामबाण
1. वैद्यक में एक रसौषध। 2. निश्चित रूप से लाभकारी (औषध)।
रिहर्सल
कोई नाटक,एकांकी,नृत्य आदि अभिनीत करने के पहले किया जानेवाला अभ्यास।
लटकाना
1. नीचे से किसी ऊँचे आधार पर इस प्रकार टिकाना कि टिके या अड़े हुए छोर के अतिरिक्त और सब भाग अधर में हों। 2. ऐसा करना कि ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि का कुछ भाग नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहे। 3. ऐसा करना कि कोई काम अधूरा रहे।
लाभकारी
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
लिथियम
एक धात्विक तत्त्व।
वास्तविकता
सत्य होने की अवस्था या भाव।
विशेषकर
विशेष रूप से।
संवर्धन
1. बढ़ने या बढ़ाने की क्रिया। 2. भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया। 3. उन्नत करने की क्रिया।
समानांतर
1. जो एक सिरे से दूसरे सिरे तक बराबर समान अंतर पर रहें। 2. समान अंतर पर।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हस्ताक्षरित
जो हस्ताक्षर किया हुआ हो या जिस पर हस्ताक्षर किया गया हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।