तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुसार
1. देखा-देखी किया जानेवाला कार्य। 2. किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होनेवाला कार्य या कोई बात। 3. वह विचार, प्रथा या क्रम जो बहुत दिनों से प्रायः एक ही रूप में चला आया हो। 4. वह मूल शक्ति जिसने अनेक रूपात्मक जगत का विकास किया है और जिसका रूप दृष्यों में दिखाई देता है। 5. वह अवस्था जिसमें कोई वस्तु या बात बराबर व्यवहार में आती या चलती रहती है। 6. जो किसी के अनुरूप या मुआफिक हो। 7. के मत से या की दृष्टि से।
अमरता
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
एकीकृत
मिलाया हुआ या एक में किया हुआ।
औपचारिकता
ऐसा कार्य या आचरण जो आवश्यक न होने पर भी परिपाटी के पालनार्थ किया जाता है।
ऑपरेशन
1. ऐसा नियोजित क्रिया-कलाप जिसमें विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए कई लोग शामिल रहते हैं। 2. वह क्रिया जिसके अंतर्गत फोड़ों, रोगयुक्त अंगों आदि को चीरते-फाड़ते हैं। 3. डाटा प्रोसेसिंग जिसमें परिणाम पूरी तरह से किसी नियम द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है विशेषकर वह प्रोसेसिंग जो कि एक ही निर्देश का परिणाम होता है।
ऑस्ट्रेलिया
1. एक देश जो पूरे आस्ट्रेलिया महाद्वीप को घेरे हुए है। 2. एक महाद्वीप।
कलेक्शन
एकत्र करने या होने की क्रिया।
गगनभेदी
1. इतना ऊँचा जो आकाश को चूमता या छूता जान पड़े। 2. गगन को भेदनेवाला या बहुत ही तेज।
गरजना
1. सिंह, बाघ आदि जंतुओं का घोर शब्द करना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना। 3. घोर शब्द करना।
गरमाहट
1. उष्ण या गर्म होने की अवस्था या भाव। 2. वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
चकनाचूर
जो टूट-फूटकर या किसी अन्य तरीके से टुकड़े-टुकड़े हो गया हो।
जागीरदार
वह जिसे जागीर मिली हो या जागीर का मालिक।
टर्मिनल
रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सीमा।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
डरपोक
जिसके मन में डर हो या जो कोई काम आदि करने से डरता हो।
डरावना
जिसे देखने से भय या डर लगे।
डिलिवरी
किसी की वस्तु उसके पास पहुँचाने का कार्य।
डोमिनिका
1. उत्तरी अमरीका का एक देश। 2. कैरीबियन तथा उत्तरी अटलांटिक सागर के बीच स्थित एक द्वीप।
तकनीक
1. वाणिज्य और उद्योग में विज्ञान का व्यावहारिक उपयोग। 2. कुछ विशेष कार्य में प्रयुक्त प्रयोगात्मक या व्यावहारिक विधि या कला।
तरोताजा
शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छा या ताज़ा।
धीरे-धीरे
शिथिल या धीमी गति से।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
नागरिक
1. किसी देश का निवासी। 2. नगर या शहर से संबंधित।
प्राथमिकी
1. कुछ देशों, जैसे भारत, पाकिस्तान, जापान इत्यादि के किसी पुलिस अधिकारी द्वारा लिखित दस्तावेज़ जिसमें किसी संज्ञेय अपराध के बारे में जानकारी होती है। 2. पुलिस अधिकारी को किसी घटना के विषय में दी गई जानकारी।
फिनलैंड
उत्तरी यूरोप का एक देश।
बदसूरत
1. वह व्यक्ति जो सुंदर न हो। 2. बुरी शक्ल का।
बेदखल
जिसका दखल, कब्जा या अधिकार हटा दिया गया हो।
मनमुटाव
दुश्मन या शत्रु होने की अवस्था या भाव।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
लहरदार
जिसके किनारे लहर के जैसे टेढ़े-मेढ़े हो।
विधायक
1. विधानसभा का सदस्य। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला।
वियतनाम
दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक देश।
विस्मयकारी
जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला।
व्यवसाय
1. जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम। 2. चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
शब्दावली
1. विषय अथवा कार्य-संबंधी शब्दों की सूची। 2. किसी वाक्य कथन अथवा रचना में प्रयुक्त शब्दों का प्रकार या क्रम।
शरबत
1. वह पेय जिसमें चीनी, गुड़ आदि घुला हो तथा स्वाद के लिए फलों का रस या अर्क आदि मिला हो। 2. वह पानी जिसमें शक्कर, खाँड़ आदि घुला हो।
संगीतकार
1. वह जो संगीत की धुन बनाता या संगीत का निर्देशन करता हो। 2. वह जो बाजा बजाता हो।
संविधान
वह विधान या कानून जिसके अनुसार किसी राज्य,राष्ट्र या संस्था का संघटन,संचालन और व्यवस्था होती है।
सशक्तिकरण
सशक्त करने या होने की क्रिया।
सिपहसालार
सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी।
सैंडविच
ब्रेड के टुकड़ों के बीच में चटनी, सब्जी आदि डालकर बनाई हुई खाद्य वस्तु।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टवादी
दिल में कोई बात न छुपाते हुए साफ़-साफ़ कहनेवाला।
स्वचालित
जिसका न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप से संचालन हो।
हथियाना
अनुचित रीति से अधिकार करना।
हिफ़ाज़त
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा। 3. विपत्ति, आक्रमण, हानि, नाश आदि से बचाने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।