तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अड़तालीस
1. चालीस और आठ के योग से प्राप्त संख्या। 2. चालीस और आठ।
अनाकर्षक
जो आकर्षक न हो।
अनुशासन
1. वह विधान जो किसी संस्था या वर्ग के सब सदस्यों को नियमपूर्वक ठीक तरह से आचरण या कार्य करने को बाध्य करे। 2. राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन। 3. महाभारत का एक पर्व।
अभिशाप
1. किसी के अनिष्ट की कामना से कहा हुआ शब्द या वाक्य। 2. किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
असैनिक
1. किसी देश का निवासी। 2. दीवानी न्यायालय से संबंधित या दिवानी न्यायालय का।
आक्रामकता
आक्रामक होने की अवस्था या भाव।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
इकलौता
1. वह लड़का जो अपने माँ-बाप का एक ही हो। 2. सिर्फ एक।
इजाजत
1. कोई काम करने से पहले उसके संबंध में बड़ों से मिलने या ली जाने वाली स्वीकृति जो बहुत-कुछ आज्ञा के रूप में होती है। 2. बड़ों का छोटों को किसी काम के लिए कहने की क्रिया या उनके द्वारा दिया गया निर्देश।
उपशीर्षक
शीर्षक के अतिरिक्त किसी विषय को और अधिक स्पष्ट करनेवाला दूसरा शीर्षक।
कायरता
कायर होने की अवस्था या भाव।
क्षमाप्रार्थी
जो क्षमा की याचना करे।
ग्रीनहाउस
मुख्य रूप से काँच की बनी संरचना जिसमें पौधों की खेती या संरक्षण के लिए तापमान और नमी को नियंत्रित किया जा सकता है।
ग्रीष्मकाल
वह मौसम या समय जब कड़ी धूप होती है।
जालसाजी
वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए।
दक्षिणावर्त
1. वह शंख जिसका मुख दक्षिण की तरफ़ से घूमा हो। 2. जो घूमते समय दाहिनी ओर से आगे बढ़ता हो।
दमनकारी
दमन करने वाला या जो दमन करता हो।
नफरत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
नरभक्षी
1. वह व्यक्ति जो मनुष्य का भक्षण करता हो या मानव को अपना आहार बनाता हो। 2. जो मनुष्य का भक्षण करता हो या मानव को अपना आहार बनानेवाला।
निमंत्रण
1. मंगल कार्यों आदि में सम्मिलित होने के लिए मित्रों, संबंधियों आदि को अपने यहाँ बुलाने की क्रिया। 2. किसी कार्य में सम्मिलित होने के लिए किसी को आदरपूर्वक कहने या बुलाने की क्रिया।
पासपोर्ट
अपने देश के निवासी को विदेश जाने के लिए दी जाने वाली अनुमति का दस्तावेज़।
प्रतिदिन
एक भी दिन नागा किए बिना।
प्रतिद्वंद्विता
किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न।
प्रवचन
धार्मिक या नैतिक बातों को भली-भाँति समझाकर कहने या अर्थ खोलकर बताने की क्रिया।
प्रागैतिहासिक
निश्चित रूप से जिस काल का पूर्ण इतिहास उपलब्ध हो उससे पूर्व का या उससे संबंधित।
बख़्तरबंद
1. जो कवच धारण करता हो या किए हो। 2. जो बख्तर से सुरक्षित हो।
भाग्यवश
भाग्य या किस्मत से।
मंत्रिमंडल
किसी देश, राज्य, संस्था आदि के मंत्रियों का समूह।
मटिआमेट
पूरा नाश।
मनपसंद
रुचि के अनुकूल या अच्छा जान पड़नेवाला।
मनोरंजक
जो मनोरंजन से भरा हुआ हो।
मशरूम
एक तरह की खुंभी जो खाई जाती है।
मातृभूमि
1. अपना देश। 2. वह स्थान जहाँ किसी का जन्म हुआ हो। 3. वह देश जहाँ कोई पैदा हुआ हो।
मानसिक
1. बुद्धि संबंधी या बुद्धि का। 2. मन से संबंधित या मन का। 3. मन के विकार से प्रभावित।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
वगैरह
इसी तरह का और भी।
विधानसभा
लोकतंत्री शासन में जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश के लिए कानून कायदे आदि बनाती है।
शत्रुतापूर्ण
जो शत्रुता से भरा हुआ हो।
शांतिप्रिय
जिसे शांति पसंद हो।
संभवतः
जिसकी संभावना हो।
सिफ़ारिश
किसी के पक्ष में कुछ अनुकूल अनुरोध।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाथापाई
वह मारपीट जिसमें खींचने या ढकेलने के लिए हाथ,पैर दोनों का प्रयोग किया जाता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।