तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
असंतुलन
संतुलन का अभाव।
असंबद्ध
1. जो संबंधित न हो। 2. जो सदृश न हों या एक दूसरे से भिन्न हों। 3. जो जुड़ा, सटा या लगा हुआ न हो। 4. जो बकवास से भरा हुआ हो।
आरक्षित
किसी विशेष कार्य, पद, व्यक्ति आदि के लिए मुख्य रूप से सुरक्षित किया हुआ।
उम्रकैद
जीवनभर के लिए कारागार का वास।
करवाना
1. कोई काम किसी और से कराना। 2. किसी को करने में प्रवृत्त करना।
कार्यशाला
वह छोटा कार्यस्थल जहाँ निर्माण कार्य या कोई हस्तकर्म किया जाता है।
खिलवाड़
1. तुच्छ अथवा बहुत ही साधारण रूप से किया हुआ व्यवहार। 2. आसान काम। 3. मन बहलाने वाली बात। 4. मन बहलाने या व्यायाम के लिए उछल-कूद, दौड़-धूप या और कोई मनोरंजक कृत्य। 5. खेलने के लिए बनाई गई वस्तु।
गैरसरकारी
जो सरकार या शासन से संबंधित न हो।
चमकता
1. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला। 2. जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो।
चुम्बकत्व
1. आकर्षण शक्ति। 2. चुंबक का गुण या भाव।
जगदीश
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं।
जवाबदेह
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
दोहराया
दोहराया हुआ।
नवम्बर
अंग्रेजी वर्ष का ग्यारहवाँ महीना।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
नैशनल
1. * जो राष्ट्रीयता से संबंधित हो। 2. राष्ट्र का या राष्ट्र से संबंधित।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
पागलपन
1. मस्तिष्क का वह रोग जिसमें मन और बुद्धि का संतुलन बिगड़ जाता है। 2. पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण।
पुलिसकर्मी
प्रजा की जान और माल की रक्षा करने वाला सिपाही या अफसर।
पेंटागन
1. पाँच भुजाओं वाली आकृति। 2. अमरीका के सुरक्षा विभाग का मुख्यालय। 3. अमरीका का सैन्य संस्थान।
प्रचंडता
1. तेज़ होने की अवस्था। 2. भीषण या भयानक होने की अवस्था या भाव। 3. प्रखर होने की अवस्था या भाव।
बरताव
सामाजिक संबंधों में औरों के साथ किया जाने वाला आचरण।
बाइबिल
ईसाइयों की एक मुख्य और प्रसिद्ध धर्मपुस्तक।
बादशाह
1. बड़ा मुगल राजा। 2. * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो। 3. बादशाह के चित्र वाला ताश का एक पत्ता। 4. शतरंज का एक मोहरा।
बूंदाबांदी
हल्की बारिश।
भड़कीला
जिसमें खूब चमक-दमक हो।
भरपाई
किसी कारण से हुई कमी को पूरा करने की क्रिया।
भविष्यवाणी
आगे चलकर होने वाली वह बात जो पहले से ही किसी ने कह दी हो।
मानसिकता
वह स्वभावगत मानसिक प्रवृत्ति जो यह निर्धारित करती है कि किसी परिस्थिति में कोई कैसे अर्थ लगाकर प्रतिक्रिया करे।
मेडिकल
चिकित्सा संबंधी या चिकित्सा का।
मेडिसिन
रोगी को स्वस्थ करने अथवा रोग का इलाज या उसकी रोकथाम करने के लिए विधिपूर्वक बनाया हुआ पदार्थ।
मेहमाननवाज
मेहमान या अतिथि की ख़ातिर या परिचर्या करने वाला।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
लहरदार
जिसके किनारे लहर के जैसे टेढ़े-मेढ़े हो।
वनस्पति
1. वह सजीव जिसमें गति नहीं होती है और अधिकांशतः वह अपना भोजन स्वयं बनाता है। 2. * वे सभी वनस्पतियाँ जो किसी विशेष क्षेत्र या काल में होते हैं।
विचार-विमर्श
1. किसी बात का विचार या विवेचन। 2. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए।
विनम्रता
वह व्यवहार जिसमें विनय का भाव हो।
विशेषाधिकार
वह अधिकार जो साधारणतः सब लोगों को प्राप्त न हो, पर कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में किसी को विशेष रूप से प्राप्त हो।
सम्प्रदाय
1. कोई विशेष धार्मिक मत या प्रणाली। 2. किसी विषय या सिद्धांत के संबंध में एक ही विचार या मत रखनेवाले लोगों का वर्ग।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हड़ताल
दुख, विरोध या असंतोष प्रकट करने के लिए कल-कारखानों, कार्यालयों आदि के कर्मचारियों या जन-साधारण का कारोबार, दुकानें आदि बंद कर देने की क्रिया।
हेलमेट
सिर को चोट लगने से बचाने के लिए पहना जाने वाला एक धातु का बना मज़बूत टोप।
हैंडशेक
हाथ मिलाने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।