तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
अप्रमाणित
1. जो प्रमाण द्वारा सिद्ध न हो सके। 2. जिसका सत्यापन प्रमाण आदि द्वारा न किया गया हो।
अभिशाप
1. किसी के अनिष्ट की कामना से कहा हुआ शब्द या वाक्य। 2. किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
अभी-अभी
इसी समय।
अलग-अलग
1. * जो एक दूसरे से भिन्न तथा अलग-अलग हो। 2. औरों से अलग।
असंवेदनशील
जो संवेदनशील न हो।
आतिशबाजी
1. बारूद, गंधक, शोरे आदि के योग से बने हुए चक्र, अनार, पटाखे आदि जिनके जलने पर रंग-बिरंगी चिनगारियाँ निकलती हैं या आवाज होती है। 2. पटाखे आदि छोड़ने की क्रिया।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
एहसास
ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है।
कभी-कभी
जो नियमित रूप से न हो।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
कहां-कहां
किस-किस जगह पर।
खासकर
विशेष रूप से।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
टकराव
दो वस्तुओं आदि के वेगपूर्वक परस्पर भिड़ने की क्रिया।
डिवाइस
वह उपकरण जो कोई विशेष कार्य करने या कोई वस्तु बनाने के लिए हो।
ड्राइविंग
मोटर गाड़ियों को चलाने की क्रिया।
नटखट
1. जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला। 2. जो बहुत शरारत करता हो।
नपुंसक
1. वह जिसमें स्त्री संभोग की शक्ति न हो या बहुत कम हो। 2. जिसमें स्त्री संभोग की शक्ति न हो या बहुत कम हो।
नपुंसकता
1. नपुंसक होने की अवस्था या भाव। 2. पुरुषों का एक रोग जिसमें वे स्त्री-संभोग और संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रह जाते।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
नरसंहार
बहुत से लोगों की एक साथ होने वाली हत्या।
निर्भीकता
निडर या भयहीन होने की अवस्था या भाव।
पंजीकरण
1. पंजी, बही या रजिस्टर में लिखे जाने की क्रिया। 2. नाम-सूची में नाम लिखे जाने की क्रिया।
पकवान
तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
पलटवार
प्रतिरक्षी दल द्वारा, आक्रमण करते हुए शत्रु दल के विरुद्ध किया गया आक्रमण।
प्रतिदिन
एक भी दिन नागा किए बिना।
फोटोग्राफर
वह व्यक्ति जो फोटो खींचता है।
फोटोग्राफी
फोटोकैमरे से चित्र खींचने की क्रिया या छायाचित्र बनाने का काम।
ब्लैकमेल
1. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे उसके न चाहते हुए भी अपने मनमाफिक काम कराने की क्रिया। 2. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे जबरदस्ती पैसा वसूलने की क्रिया। 3. किसी के बारे में लज्जाजनक या बुरी जानकारी रखने और उसे उस जानकारी को प्रकट करने का भय दिखाकर धन आदि की माँग करने की क्रिया।
महासागर
जल की बहुत बड़ी राशि।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
रफ़ूचक्कर
भागा हुआ।
विचारशील
1. वह जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो। 2. जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो।
शिष्टमंडल
कुछ लोगों का एक दल जो विशेष कार्य हेतु किसी दौरे पर जाता है।
साइकल
दो पहियों वाली गाड़ी जिसे पैर से चलाया जाता है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हेलिकॉप्टर
एक तरह का वायुयान जिसमें पंख नहीं होता।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।