तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनमोल
1. जिसका मूल्य न लग सके। 2. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 3. जो बहुत अच्छा हो। 4. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
अनुरक्षण
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
अनुराधा
1. सत्ताईस नक्षत्रों में से सत्रहवाँ। 2. वह काल जब चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में होता है।
अपवित्र
1. जो धर्मानुसार पवित्र न हो। 2. जिसमें दोष हो।
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अभिनेता
अभिनय करने या स्वाँग दिखाने वाला पुरुष।
असहमति
1. किसी बात, कार्य आदि पर सहमत न होने की क्रिया या भाव। 2. स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
आमने-सामने
परस्पर एक दूसरे के समक्ष होने की अवस्था या भाव।
इंतजार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
इतिहास
1. बीती हुई प्रसिद्ध घटनाओं और उनसे संबंध रखनेवाले जीवों का कालक्रम से वर्णन। 2. वह शास्त्र जिसमें इतिहास की घटनाओं आदि का अध्ययन किया जाता है।
इमरजेंसी
1. संकट या विपत्ति का समय। 2. आपत्काल में होने वाला।
इस्तमाल
1. किसी वस्तु या बात को उपयोग में लाए जाने की क्रिया या भाव। 2. काम में आने या लगने की क्रिया।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
कलेक्शन
एकत्र करने या होने की क्रिया।
कूटनीति
व्यक्तियों अथवा राष्ट्रों के पारस्परिक व्यवहार में दाँव-पेंच की नीति या चाल।
गिरफ़्तार
पुलिस आदि के द्वारा पकड़ा हुआ या पकड़ में आया हुआ।
चरवाहा
गाय, भैंस आदि चराने वाला व्यक्ति।
चौतरफा
जो चारों तरफ से हो।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
टमटम
ऊँचे पहियों वाली एक घोड़ा गाड़ी।
तारकोल
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
तोड़फोड़
किसी चीज़ को नष्ट करने के लिए उसे तोड़ने की क्रिया।
नेटवर्क
1. एक संचार व्यवस्था। 2. वस्तुओं या लोगों की एक जुड़ी हुई प्रणाली।
न्यूनतम
जितना न्यून होना संभव हो या जितना कम हो सकता हो।
पैदाइश
1. जीवन धारण करने की क्रिया या भाव। 2. पहले-पहल अस्तित्व में आने की क्रिया या भाव।
प्रमोशन
पद में होने वाली उन्नति।
फायरिंग
मारने के लिए बंदूक़ आदि से गोली चलाने की क्रिया।
भूविज्ञानी
भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ।
भूवैज्ञानिक
1. भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ। 2. भूविज्ञान का या भूविज्ञान से संबंधी।
माँ-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
मानसून
1. भारतीय महासागर से बहनेवाली एक वायु जिसके चलने से भारत में वर्षा होती है। 2. दक्षिणी एशिया में बरसात का मौसम जब दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी हवाएँ चलती हैं जिससे दक्षिणी एशिया के देशों में भारी वर्षा होती है।
रणनीति
1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
लटकन
1. एक गहना। 2. एक प्रकार का तोता जो आकार में छोटा होता है।
विमोचन
1. किसी वस्तु को बिक्री या सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वितरित या प्रकाशित करने की क्रिया। 2. छोड़ने या बंधन से मुक्त करने की क्रिया। 3. किसी प्रकार के जंजाल, झंझट, पाश, बंधन आदि से मुक्त होने की क्रिया। 4. किसी प्रकार के नियंत्रण, सीमा आदि से अलग या बाहर करने की क्रिया। 5. सवारी में से खींचने वाले जानवर को खोलने की क्रिया।
वियतनाम
दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक देश।
विरोधाभास
दो बातों में दिखाई देनेवाला विरोध।
सचमुच
वास्तव में।
सर्वसम्मत
जिसमें सभी की सहमति हो।
सर्वेक्षण
पूरी जाँच पड़ताल के साथ निरीक्षण करके किसी निष्कर्ष पर पहुँचने की क्रिया।
सहानुभूति
किसी को कष्ट में देखकर उससे दुखी होने की अवस्था या भाव।
सूर्योदय
1. सूर्य के उदय होने या निकलने की क्रिया। 2. सूर्य के उगने का समय।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।