तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अगरबत्ती
सुगन्ध के निमित्त जलाने की बत्ती।
अनुवादक
1. वह जो अनुवाद करता हो। 2. जो अनुवाद करता हो।
अपरिमित
1. जिसकी सीमा न हो। 2. जो मापित न हो या मापा न गया हो। 3. जिसकी नाप न हो सके या जो नापा न जा सके।
अप्रमाणित
1. जो प्रमाण द्वारा सिद्ध न हो सके। 2. जिसका सत्यापन प्रमाण आदि द्वारा न किया गया हो।
अविनाशी
जिसका कभी नाश न हो या सदा बना रहनेवाला।
आइलैंड
चारों ओर जल से घिरा हुआ वह स्थल या जमीन जो महाद्वीप से छोटा हो।
आकर्षक
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
आबोहवा
किसी स्थान की वह प्राकृतिक स्थिति जिसका प्राणियों आदि के विकास और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
आशावादी
1. आशावाद को माननेवाला व्यक्ति। 2. आशावाद का या आशावाद से संबंधित।
एकांतवास
एकांत या निर्जन स्थान में रहने की क्रिया या भाव।
एटीएम
बैंकों द्वारा स्थापित एक दूरसंचार से नियंत्रित व कंप्यूटरीकृत मशीन जिससे बैंक आदि के ग्राहक जिनके पास एक विशेष प्लास्टिक कार्ड होता है, पैसे निकाल सकते हैं तथा अन्य सेवाएँ भी कार्यान्वित कर सकते हैं।
कबूतर
1. झुंड में रहने वाला एक मँझोले आकार का पक्षी जो प्रायः मैदानों या छतों आदि पर दाना चुगते हुए देखा जा सकता है। 2. नर कबूतर। 3. कबूतर का मांस जो खाया जाता है।
खबरदार
जो सचेत हो।
गिरफ़्तार
पुलिस आदि के द्वारा पकड़ा हुआ या पकड़ में आया हुआ।
चुपचाप
बिना आवाज किए।
चेयरमैन
1. वह जो किसी सभा या संस्था आदि का प्रधान हो। 2. सभा का प्रधान।
जनरल
1. सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी। 2. किसी धार्मिक समाज या सभा का मुखिया।
जीवनसाथी
1. विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति। 2. स्त्री की दृष्टि से उसका विवाहित पुरुष। 3. किसी की विवाहिता नारी।
ज़ोरदार
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. बहुत जोर का। 3. जो किसी दृष्टि से दूसरे से अधिक प्रबल या सशक्त हो। 4. अच्छा और व्यवस्थित। 5. बहुत तीव्र या तेज़।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
झुनझुनी
1. हाथ या पैर में रक्त का संचार रुकने से होनेवाली अस्थायी या क्षणिक सनसनाहट। 2. एक प्रकार का रोग जिसमें हाथ या पैर में सनसनाहट होती रहती है।
टकसाल
वह स्थान जहाँ सिक्के बनाये या ढाले जाते हैं।
पर्यटक
घूमने के उद्देश्य से एक जगह से दूसरी जगह पर जानेवाला यात्री।
पश्चिमोत्तर
उत्तर-पश्चिम का कोना या उपदिशा।
पुनर्जीवित
जिसे फिर से नया जीवन प्राप्त हुआ हो।
प्रगतिशील
1. उन्नति की राह पर अग्रसर या जो उन्नति कर रहा हो। 2. प्रगति करनेवाला या जो बराबर उन्नति करता हुआ आगे बढ़ता हो।
प्रतिसाद
किसी बात, कार्य आदि के बारे में लोगों द्वारा दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया।
प्रमाणीकृत
जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है।
प्रयोगशाला
वह स्थान जहाँ पर किसी विषय का विशेषतः वैज्ञानिक प्रयोग या जाँच होती है।
मनहूस
1. जो शुभ न हो। 2. जो भाग्यशाली न हो। 3. जिसमें चमक-दमक, रौनक या सरस जीवन का कोई लक्षण न हो।
मुख्यधारा
किसी बात आदि का सबसे महत्त्वपूर्ण या मुख्य पक्ष जिसमें गतिमानता हो।
मूल्यांकन
किसी वस्तु का गुण, उपयोगिता या महत्व आँकने की क्रिया।
रईसजादा
अमीर बाप का बेटा।
रसदार
1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
लोकसभा
प्रतिनिधि-सत्तात्मक देशों में साधारण जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की वह सभा जो विधान आदि बनाती है।
वाणिज्यिक
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
वायुमंडल
वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है।
विभाजित
जिसका विभाजन हुआ हो।
सर्वेक्षण
पूरी जाँच पड़ताल के साथ निरीक्षण करके किसी निष्कर्ष पर पहुँचने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।