तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अवशोषण
1. किसी वस्तु आदि को अवशोषित करने की प्रक्रिया। 2. दुर्बल या अधीनस्थ के परिश्रम, आय आदि से अनुचित लाभ उठाने की क्रिया।
इंटरपोल
अन्तरराष्ट्रीय अपराधियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग प्रदान करानेवाली एक अंतर-सरकारी संगठन या ख़ुफ़िया एजेंसी।
कुपोषण
सही पोषण न होने की क्रिया या अवस्था।
खड़े-खड़े
शीघ्रता से या बिना विलम्ब किए।
जीवनशैली
किसी के जीवन जीने की वह शैली या ढंग जो उसके व्यवहार आदि में दृष्टिगत होता है।
टॉयलेट
मल त्याग करने के लिए बनाया गया स्थान।
दशरथ
अयोध्या के एक रघुवंशी राजा जो राम के पिता थे।
दस्तावेज़
1. प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होने वाला या सूचना देने वाला, विशेषकर कार्यालय संबंधित सूचना देने वाला लिखित या मुद्रित काग़ज़। 2. किसी विषय के संबंध में लिखी हुई सब बातें। 3. वह कम्प्यूटर फाइल जिसमें टेक्स्ट या शब्द होते हैं (संभवतः संरूपण अनुदेश)।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
भिनभिनाहट
भिनभिन की आवाज़।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
रिकॉर्डर
1. वह मशीन जिससे रिकार्ड किया जाता है। 2. रिकार्ड करनेवाला।
वर्तमान
1. विद्यमान समय। 2. व्याकरण में वह काल जो वर्तमान समय की क्रियाओं या अवस्थाओं को बताता है। 3. जो इस समय हो या चल रहा हो। 4. जो वर्तमान काल से संबंधित हो या वर्तमान काल का। 5. जिस पर इस समय की बातों या विशेषताओं की पूरी छाप हो। 6. वर्तमान समय से संबंधित या उसमें होनेवाला।
शब्दावली
1. विषय अथवा कार्य-संबंधी शब्दों की सूची। 2. किसी वाक्य कथन अथवा रचना में प्रयुक्त शब्दों का प्रकार या क्रम।
सरसराहट
1. हवा बहने का शब्द। 2. साँप आदि के रेंगने से उत्पन्न ध्वनि। 3. शरीर पर रेंगने का अनुभव। 4. हवा में किसी वस्तु के वेग से निकलने का शब्द।
हार्डवेयर
कंप्यूटर प्रणाली को बनानेवाले यांत्रिक, चुंबकीय, इलेक्ट्रानिक एवं वैद्युत अवयव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।