तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपरिवर्तित
जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो।
अफ़ीमची
1. वह व्यक्ति जिसे अफ़ीम खाने की लत हो। 2. जो नशे के लिए प्रायः अफ़ीम का सेवन करता हो।
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
आइसक्रीम
दूध,फलों के रस आदि में सुगंधित वस्तु, चीनी, क्रीम आदि डालकर शीतलन करके बनाया हुआ एक खाद्य।
आइसलैंड
1. यूरोप का एक देश। 2. ज्वालामुखी फूटने से बना एक द्वीप।
आणविक
अणु का या उससे संबंधित।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
आयरन
1. काले रंग की एक धात्विक तत्व जिससे बर्तन, हथियार, यंत्र आदि बनते हैं। 2. * एक प्रकार का गोल्फ क्लब। 3. वह उपकरण जिससे किसी जीव-जंतु को दागा जाता है। 4. मानव शरीर के हीमोग्लोबिन, साइटोक्रोम तथा सांस से सम्बन्धित एन्जाइम के अन्य अवयवों का एक आवश्यक घटक।
आयोजन
किसी काम के लिए पहले से किया जाने वाला प्रबंध।
कहां-कहां
किस-किस जगह पर।
कामकाजी
1. काम या उद्यम में लगा रहनेवाला। 2. कुछ धंधा या उद्योग करने वाला।
कायरता
कायर होने की अवस्था या भाव।
कुपोषण
सही पोषण न होने की क्रिया या अवस्था।
कोषागार
वह स्थान जहाँ कोश या बहुत-सा धन रहता हो।
जबरन
बल का प्रयोग करते हुए।
जवाबदेह
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
दरगाह
पीर, सूफ़ी संतों आदि की वह कब्र जहाँ लोग दर्शन को जाते हैं।
नटखट
1. जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला। 2. जो बहुत शरारत करता हो।
निपटना
1. का सामना करना या परास्त करना। 2. किसी कार्य आदि का पूर्ण होना। 3. निर्णित या तय होना। 4. शौच, स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होना।
पगडंडी
जंगलों या खेतों में का वह पतला रास्ता जो लोगों के आने-जाने से बन जाता है।
परिमार्जन
तेल, शक्कर, धातु आदि की अशुद्धियों को दूर करके ठीक करने की प्रक्रिया।
पालन-पोषण
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पुनर्गठन
दुबारा किया जाने वाला गठन।
प्रजनन
1. बच्चा जनने की क्रिया। 2. जीवों की स्वतः अपने जैसे जीव उत्पन्न करने की क्रिया।
प्रदर्शन
1. वस्तु, शक्ति आदि दिखलाने की क्रिया। 2. जनता को अपना असंतोष, दुःख आदि बतलाने तथा उनकी सहानुभूति प्राप्त करने के लिए संबंद्ध अधिकारियों के अन्याय के विरोध में नारे आदि लगाते हुए निकाला जाने वाला जुलूस।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
मरहम
घाव पर लगाने की एक गाढ़ी दवा जो रासायनिक आधार पर बनाई जाती है।
मार्गदर्शन
1. कठिनाई आदि से निकलने या किसी कार्य आदि को करने के निमित्त मार्ग सुझाने की क्रिया। 2. रास्ता दिखाने का कार्य।
मूर्खतापूर्ण
जिसमें विवेक न हो या उसकी कमी हो।
मोटरसाइकिल
पेट्रोल, डीजल आदि से चलने वाला दुपहिया वाहन जिसके पहिये स्कूटर की अपेक्षा बड़े होते हैं।
रसदार
1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
लगवाना
1. लगाने का किसी दूसरे से कराना। 2. मेहँदी या महावर लगवाना।
लच्छेदार
1. जिसमें लच्छे पड़े हों। 2. चिकनी-चुपड़ी और मज़ेदार।
व्यायामशाला
वह स्थान जहाँ लोगों के व्यायाम करने के लिए तरह-तरह के खेल-उपस्कर तथा उनके उपयोग करने का तरीक़ा बताने वाले प्रशिक्षक भी होते हैं।
सलाहकार
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
सीएनएस
कशेरुकी जंतुओं के तंत्रिकातंत्र का वह भाग जिसमें मस्तिष्क और मेरुरज्जु आते हैं।
सीरियल
टीवी,रेडियो आदि पर चलता रहने वाला वह घटना-क्रम प्रधान नाटक आदि जो कुछ विशेष चरित्रों की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाता है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हवादार
जिसमें हवा के आने-जाने के लिए खिड़कियाँ आदि हों।
हांगकांग
चीन का एक स्वप्रशासित शहर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।