तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनदेखा
1. जो देखा या जाँचा न गया हो। 2. जिसका ज्ञान नेत्रों से न हो सके या दिखाई न देने वाला। 3. जो परिचित न हो।
अनपढ़
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो।
अप्रत्याशित
1. जो आशा से परे हो। 2. जो अपेक्षित न हो। 3. अकस्मात होने वाला।
अवांछित
जिसकी इच्छा न की गई हो या जो इच्छित न हो।
असीमित
जिसकी सीमा न हो।
अस्वीकार्य
जो लेने या स्वीकार करने के योग्य न हो।
आगमन
1. किसी के कहीं से आकर पहुँचने की क्रिया या भाव। 2. लाभ आदि के रूप में आने या प्राप्त होने वाला धन।
आयकर
आय पर लगनेवाला कर।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
कब्रगाह
वह स्थान जहाँ शव दफनाए जाते हैं।
कभी-कभी
जो नियमित रूप से न हो।
करियर
जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
चकमक
एक प्रकार का कड़ा पत्थर, जिस पर चोट पड़ने से तुरंत आग निकलने लगती है।
चपरासी
1. काग़ज़-पत्र आदि लाने-ले जाने वाला या अधिकारियों के आदेशों को पूरा करने वाला या आवश्यकतानुसार उन्हें रजिस्टर आदि उपलब्ध करने वाला कर्मचारी। 2. वह कर्मचारी जो चपरास लगाता हो।
छिड़काव
तरल पदार्थ को छिड़कने की क्रिया।
जीवनशैली
किसी के जीवन जीने की वह शैली या ढंग जो उसके व्यवहार आदि में दृष्टिगत होता है।
ज़िंदादिल
सदा प्रसन्न रहने और हँसने-हँसानेवाला और सक्रिय।
दण्डवत
दंड के समान सीधे पृथ्वी पर लेटकर किया जानेवाला प्रणाम।
धूप-छाँव
1. बारी-बारी से आने वाला अच्छा और बुरा समय। 2. धूप और छाँव।
नजरिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
नवीनतम
जो अभी बना, निकला, प्रस्तुत या विदित हुआ हो।
नियंत्रित
जिस पर नियंत्रण हो।
निराधार
1. जिसमें कोई सच्चाई या यथार्थता न हो या जो प्रमाणों से सिद्ध न किया जा सके। 2. जिसका कोई आधार न हो या बिना आधार का।
परिक्रमा
1. किसी स्थान आदि के चारों ओर घूमने की क्रिया। 2. मंदिर या पवित्र स्थान आदि के चारों तरफ घूमने के लिए बना हुआ मार्ग। 3. किसी स्थान, मंदिर, मूर्ति या पूजनीय व्यक्ति की परिक्रमा।
पिरामिड
ईंट या पत्थर की बनी वह संरचना जिसकी नींव वर्गाकार या आयताकार होती है और दीवारें ऊपर की और सँकरी होकर आपस में मिल जाती हैं।
प्रधानमंत्री
1. प्राचीन काल में किसी राज्य या साम्राज्य के शासक द्वारा नियुक्त वह मंत्री जो और सब मंत्रियों में प्रधान या प्रमुख होता था। 2. मंत्रिमण्डल का प्रधान जो प्रायः संसदीय प्रजातंत्र का कार्यकारिणी भी होता है।
प्रधानाचार्य
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
भ्रष्टाचार
नीतिपथ से गिरा हुआ और समाज में बहुत बुरा माना जाने वाला आचरण या व्यवहार।
मरहम
घाव पर लगाने की एक गाढ़ी दवा जो रासायनिक आधार पर बनाई जाती है।
मिलनसार
जो सबसे अच्छी तरह मिलता-जुलता हो।
रसोईघर
भोजन बनाने का कमरा या स्थान।
लगातार
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
वार्तालाप
आपस में बात करने या बोलने की क्रिया।
शिष्टमंडल
कुछ लोगों का एक दल जो विशेष कार्य हेतु किसी दौरे पर जाता है।
शिष्टाचार
1. शिष्ट या सभ्य आचरण। 2. अतिथि का आदर या सम्मान।
शैक्षणिक
शिक्षण से संबंधित या शिक्षण का।
समन्वयक
समन्वय करने वाला व्यक्ति।
सम्माननीय
जो आदर करने के योग्य हो।
सीएनएस
कशेरुकी जंतुओं के तंत्रिकातंत्र का वह भाग जिसमें मस्तिष्क और मेरुरज्जु आते हैं।
सुखदायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो सुख देने वाला हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हवालात
वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।