तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्देशीय
1. देश के अन्दर डाक द्वारा भेजा जाने वाला वह नीला पत्र जिसमें डाक टिकट अलग से लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। 2. किसी देश के अंदर का या उसके भीतरी भागों में होने या उससे संबंध रखने वाला।
अनुवादित
अनुवाद किया हुआ।
आंतरिक
जो अंदर का हो।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
आशावान
जिसे आशा हो।
आशुलिपि
संक्षेप या संकेत के रूप में लिखने की क्रिया या कला।
इलजाम
किसी के विषय में यह कहने की क्रिया कि अमुक ने अनुचित, दंडनीय या नियम-विरुद्ध कार्य किया है।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
उपदेशक
1. वह जो उपदेश देता हो। 2. जो उपदेश या अच्छी बातों की शिक्षा देता हो।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
कमजोरी
1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव। 3. बीमारी की वजह से होने वाली कमजोरी। 4. वह जो किसी व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय हो और जिसके लिए वह कोई भी काम करने को तैयार हो। 5. गुण, योग्यता, तीव्रता या सामान्य अवस्था आदि में कम होने की अवस्था।
कोयम्बटूर
1. भारत के तमिलनाडु राज्य का एक शहर। 2. भारत के तमिलनाडु राज्य का एक जिला।
कोषागार
वह स्थान जहाँ कोश या बहुत-सा धन रहता हो।
जनवरी
अंग्रेज़ी वर्ष का पहला महीना।
दशमलव
1. गणित में इकाई से कम मान अथवा इकाई का कोई अंश सूचित करने वाला वह चिन्ह जिसको भाग देनेवाला अंक दस या उसका दस गुना, सौ गुना, हज़ार गुना आदि हो। 2. दशमलव भाग से संबंध रखनेवाला।
दियासलाई
लकड़ी की वह छोटी पतली तीली जिसका एक सिरा गंधक आदि मसाले लगे रहने के कारण रगड़ने से जल उठता है।
दिवालियापन
मनुष्य की वह अर्थहीन अवस्था जिसमें ऋण चुकाने के लिए पास में कुछ भी न रह जाए या दिवालिया होने की अवस्था या भाव।
दिशानिर्देश
मानक तैयार करने या कार्यविधि निर्धारण में मार्गदर्शन करने वाली विस्तृत योजना या स्पष्टीकरण।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
परिषद
1. लोगों की सभा जो विचार-विमर्श के लिए हो। 2. प्राचीन काल के विद्वान ब्राह्मणों की सभा जिसे राजा समय -समय पर किसी विषय पर व्यवस्था देने के लिए बुलाता था। 3. निर्वाचित या नियुक्त सदस्यों की सभा। 4. वह समिति जिसके पास निरीक्षणात्मक या पर्यवेक्षी शक्ति हो।
पर्वतारोही
पर्वत पर चढ़नेवाला व्यक्ति।
पिघलाव
पिघलने की अवस्था।
प्रभावहीन
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
प्रशासनिक
प्रशासन या राज्य प्रबंध संबंधी।
प्रस्तुतकर्ता
प्रस्तुत करने वाला व्यक्ति।
प्रायोजित
1. किसी की ओर से दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। 2. जिसे (परियोजना या कार्यक्रम) किसी अन्य व्यक्ति या समूह को पैसा देकर कार्यान्वित किया गया हो।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
मातृभाषा
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त वह भाषा जो बच्चा बचपन में अपने परिवार के बीच रहकर बोलना सीखता है।
मानसिकता
वह स्वभावगत मानसिक प्रवृत्ति जो यह निर्धारित करती है कि किसी परिस्थिति में कोई कैसे अर्थ लगाकर प्रतिक्रिया करे।
रक्तपात
मारने-काटने की क्रिया।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
वास्तुकार
वह व्यक्ति जो वास्तु या इमारत की रूपरेखा बनाता है।
विरोधाभास
दो बातों में दिखाई देनेवाला विरोध।
विस्मयकारी
जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला।
सनसनीखेज
सनसनी पैदा करने वाला।
समन्दर
खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सर्वश्रेष्ठ
जो सबसे उत्तम या श्रेष्ठ हो।
सिसकना
1. सिसकने या धीरे-धीरे रोने की क्रिया। 2. खुलकर नहीं बल्कि धीरे-धीरे रोना।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।