तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अधिकारी
1. किसी उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी। 2. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 3. उपयुक्त पात्र। 4. वह जिसे कोई विशेष योग्यता या क्षमता प्राप्त हो। 5. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो। 6. कुछ पाने या लेने के योग्य।
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
डायनासोर
एक सरीसृप जीव जो बहुत बड़े होते थे और अब विलुप्त हो चुके हैं।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
नारायण
1. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 2. एक उपनिषद्। 3. एक पौराणिक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के पुरुष सूक्त की रचना की।
पछतावा
अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
पार्किन्सन
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का एक अपक्षयी विकार जिसकी विशेषता है - कंपन तथा दुर्बल मांसपेशीय समन्वयन।
प्रशंसक
1. वह जो किसी की प्रशंसा करे। 2. जो किसी की प्रशंसा करता हो।
प्रश्नावली
किसी विषय से सम्बंधित प्रश्नों की सूची।
प्रायद्वीप
स्थल का वह भाग जो तीन ओर से जल से घिरा हो।
फायरब्रिगेड
दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
बृहस्पतिवार
बुधवार के बाद तथा शुक्रवार के पहले का दिन।
बेदखली
दखल या कब्जे के हटाए जाने की क्रिया अथवा बेदख़ल होने की अवस्था या भाव।
भंडाफोड़
1. किसी के रहस्य को उद्घाटित करने का कार्य। 2. दूसरों के रहस्य विशेषतः कुचक्र प्रकट करने वाला।
वफादार
1. वह व्यक्ति जिसपर विश्वास किया जा सके या जो विश्वास का पात्र हो। 2. जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
सरकारी
1. शासन संबंधी या शासन का। 2. सरकार द्वारा नियुक्त।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।