तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्राष्ट्रीय
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
अकादमी
1. वह संस्था जिसका उद्देश्य कला, साहित्य, विज्ञान आदि की उन्नति तथा प्रचार करना हो। 2. वह विद्यालय जहाँ कोई विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है। 3. ज्ञान की उन्नति के लिए बना भवन।
अनुलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
अपरिवर्तनीय
जो परिवर्तनशील न हो या ज्यों का त्यों रहने वाला।
अवांछित
जिसकी इच्छा न की गई हो या जो इच्छित न हो।
अवैतनिक
बिना वेतन या तनख़्वाह के काम करनेवाला।
आरामदायक
आराम देने वाला।
इंतजार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
उल्लेखनीय
1. उल्लेख करने योग्य। 2. लिखने योग्य।
कब्रगाह
वह स्थान जहाँ शव दफनाए जाते हैं।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
कोपेनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
ख़ासकर
विशेष रूप से।
गगनचुंबी
इतना ऊँचा जो आकाश को चूमता या छूता जान पड़े।
गलतफहमी
किसी व्यक्ति या बात आदि के प्रति मन में उत्पन्न गलत धारणा।
घनघोर
ज़रूरत से ज्यादा या बहुत ही अधिक।
चमगादड़
एक प्रकार का उड़ने वाला स्तनपायी जन्तु जिसके पैर जालदार होते हैं।
चोरी-छिपे
गुप्त रूप से या बिना किसी से कुछ कहे या बतलाए हुए।
छिड़काव
तरल पदार्थ को छिड़कने की क्रिया।
जलावन
जलाने की लकड़ी या कंडा आदि।
जालसाजी
वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए।
दूरबीन
1. वह यंत्र जिससे दूर की वस्तुएँ पास, साफ और बड़ी दिखाई देती हैं तथा जिससे दोनों आँखों से एक साथ देख सकते हैं। 2. दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
निकलना
1. बाहर आना या बाहर होना। 2. मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना। 3. आकाश स्थित ग्रह, नक्षत्रों आदि का क्षितिज से या अपनी जगह से ऊपर आना या दिखाई देना। 4. किसी प्राणी का एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने के लिए चलना। 5. वाहन आदि का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए शुरू होना। 6. अपने उद्गम स्थान से प्रकट होना। 7. अभियोग, दोष आदि से छुटकारा पाना या बरी होना। 8. किसी स्थान, परिस्थिति आदि से होकर आना या जाना। 9. किसी परीक्षा आदि में सफलता हासिल करना। 10. काल के मान की दृष्टि से घटना, बात आदि का वर्तमान से होते हुए भूत में जाना। 11. माल की खपत या बिक्री होना। 12. मेल या दल आदि में से अलग होना। 13. किसी ठोस पदार्थ का गलकर या अपना आधार छोड़कर द्रव रूप में किसी ओर चलना। 14. सिलाई, बुनाई के टाँके अलग होना। 15. दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना। 16. पीछे रह जाना। 17. किसी अंकित चिह्न आदि का न रहना। 18. रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना। 19. किसी पुस्तक आदि का छप कर आना। 20. किसी चिह्न आदि का उभरना। 21. प्रमाणित या साबित होना। 22. अनायास उच्चरित होना। 23. किसी ओर बढ़ा हुआ होना। 24. कोई नई वस्तु तैयार होना या नई बात का पता चलना। 25. हिसाब होने पर कुछ धन किसी के जिम्मे ठहरना। 26. पास से जाता रहना या हाथ में न रहना। 27. प्रचलित या जारी होना। 28. शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना। 29. समय पर न पहुँचने के कारण न मिलना। 30. आघात, दाब आदि पड़ने पर अपने स्थान से उछलकर वेगपूर्वक किसी चीज का कुछ दूर जा गिरना। 31. पैदा या उत्पन्न होना।
निर्वासित
निकाला या बाहर किया हुआ।
नौकायन
नाव से की जाने वाली यात्रा विशेषकर मनोरंजन या प्रतियोगिता के लिए।
पनाहगाह
वह मानवकृत संरचना जहाँ किसी को सुरक्षा या शरण मिले।
बेवकूफी
मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
बेशकीमती
1. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 2. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
मनोरंजन
मन को प्रसन्न करने वाली बात या काम।
मरियम
ईसा मसीह की माता।
महत्वाकांक्षी
1. वह जो बहुत बड़ी आकांक्षा रखता हो। 2. जिसकी बहुत बड़ी आकांक्षा हो।
मानवीय
जो मानव संबंधी हो।
मेहमाननवाज
मेहमान या अतिथि की ख़ातिर या परिचर्या करने वाला।
रिकार्डिंग
ध्वनि, चित्र आदि को रिकॉर्ड या दर्ज़ करने की क्रिया।
वियतनाम
दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक देश।
सद्भावना
किसी के हित, मंगल या सद्भाव की भावना या उसे प्रकट करने की स्थिति।
सर्वशक्तिमान
सब कुछ करने का सामर्थ्य रखने वाला।
सिंगापुर
1. एशिया का एक देश। 2. एक द्वीप। 3. सिंगापुर की राजधानी। 4. एक प्रकार का आम। 5. सिंगापुर आम का पेड़।
सुनहरा
1. सोने के रंग का। 2. सुख-समृद्धि, शांति आदि से युक्त।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।