तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनपढ़
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो।
अनवरत
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
अनुयायी
1. किसी का सिद्धान्त मानने और उनके अनुसार चलनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो वेतन आदि लेकर सेवा करता हो। 3. किसी का सिद्धान्त मानने और उनके अनुसार चलनेवाला।
अनुसरण
1. देखा-देखी किया जानेवाला कार्य। 2. किसी के पीछे-पीछे चलने की क्रिया।
अपरिमित
1. जिसकी सीमा न हो। 2. जो मापित न हो या मापा न गया हो। 3. जिसकी नाप न हो सके या जो नापा न जा सके।
अप्राकृतिक
1. जो प्रकृति के विरुद्ध हो। 2. जो प्रकृति संबंधी न हो। 3. जो स्वाभाविक न हो।
अफ़ग़ानिस्तान
मध्य एशिया या एक देश।
असंवेदनशील
जो संवेदनशील न हो।
इंजिनियर
अभियांत्रिकी विद्या का ज्ञाता।
उदासीन
1. जो आसक्त न हो। 2. परस्पर विरोधी पक्षों से अलग रहने वाला। 3. जिसने सांसारिक वस्तुओं तथा सुखों के प्रति राग अथवा आसक्ति बिलकुल छोड़ दी हो।
उपनिवेश
1. अन्य स्थान से आये हुए लोगों की बस्ती। 2. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसने की क्रिया। 3. अपने घर से दूर जाकर बसे लोगों का समूह जो स्वदेश से संपर्क बनाए रखते हैं। 4. वह भौगोलिक क्षेत्र जो राजनीतिक रूप से एक दूर स्थित देश द्वारा नियंत्रित हो। 5. किसी स्थान पर एकत्रित बाहरी तत्वों, कीटाणुओं आदि का समूह।
उबकाई
जी मिचलाने की क्रिया।
उलझन
1. हाँ या ना की स्थिति। 2. वह उलझनवाली विचारणीय बात जिसका निराकरण सहज में न हो सके। 3. किसी वस्तु आदि या वस्तुओं आदि के उलझने या आपस में फँसने की क्रिया।
ऑपरेशन
1. ऐसा नियोजित क्रिया-कलाप जिसमें विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए कई लोग शामिल रहते हैं। 2. वह क्रिया जिसके अंतर्गत फोड़ों, रोगयुक्त अंगों आदि को चीरते-फाड़ते हैं। 3. डाटा प्रोसेसिंग जिसमें परिणाम पूरी तरह से किसी नियम द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है विशेषकर वह प्रोसेसिंग जो कि एक ही निर्देश का परिणाम होता है।
कोमलता
1. कोमल होने की अवस्था या भाव। 2. सुकुमार या नाजुक होने की अवस्था या भाव। 3. वह व्यवहार जिसमें विनय का भाव हो।
खटमल
एक कीड़ा जो मैली खाटों, कुरसियों आदि में रहता है।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
तिरुपति
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक तीर्थ स्थान।
नाइजर
1. पश्चिमी अफ्रीका की एक नदी जो अटलांटिक महासागर में गिरती है। 2. पश्चिमी अफ्रीका का एक देश।
विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
पुनरुद्धार
1. टूटी-फूटी अथवा नष्ट हुई वस्तु को पुनः यथावत् ठीक करने या उद्धार करने की क्रिया। 2. पतन होने के बाद फिर से उठने की क्रिया।
प्रमाणीकृत
जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है।
भरपाई
किसी कारण से हुई कमी को पूरा करने की क्रिया।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
राजनीतिज्ञ
1. वह जो राजनीतिशास्त्र का ज्ञाता हो। 2. राजनीति का अच्छा ज्ञाता।
लखपति
1. वह जिसके पास लाखों रुपये की संपत्ति हो। 2. जिसके पास लाखों रूपयों की सम्पत्ति हो।
विचारक
वह जो किसी मुद्दे, बात आदि पर विचार करता हो।
विशेषज्ञ
1. वह जो किसी विषय का विशेष रूप से ज्ञाता हो या जो किसी काम, वस्तु आदि का बहुत अच्छा जानकार हो। 2. किसी विषय को भली-भाँति जानने वाला।
सद्भावना
किसी के हित, मंगल या सद्भाव की भावना या उसे प्रकट करने की स्थिति।
समझदार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
हरसंभव
जितना हो सकता हो या जितना किया जा सकता हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।