तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकेलापन
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अपरिपक्व
1. जो पूरी तरह से विकसित न हो। 2. जो पका हुआ न हो। 3. जो कम पका हुआ हो। 4. जो आँच पर पकाने के बाद भी ठीक से न पका या गला हो।
असंतोष
1. तृप्ति न होने की अवस्था या भाव। 2. उदास होने की अवस्था या भाव।
आनंददायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो आनंद देनेवाला हो।
ईमानदारी
चित्त में सद्वृत्ति या अच्छी नीयत, चोरी या छल-कपट न करने की वृत्ति या भाव।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
उपाध्यक्ष
किसी संस्था आदि में अध्यक्ष के सहायक रूप में, पर उसके अधीन काम करनेवाला अधिकारी।
कोपेनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
गड़बड़ी
1. ख़राब होने की अवस्था या भाव। 2. वह व्यवस्था जिसमें कमियाँ हों या जो ठीक न हो।
चमकीला
1. जिसमें खूब चमक-दमक हो। 2. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
चायदान
चाय रखने का बरतन।
चुपके-चुपके
दूसरों की नजर बचाकर।
जुरमाना
1. वह दंड जिसमें किसी से किसी प्रकार की चूक, त्रुटि या भूल होने पर उससे कुछ धन लिया जाता है। 2. वह धन जो किसी प्रकार का अपराध, दोष या भूल करने पर दंड स्वरूप देना पड़ता है।
टपकना
1. टपकने या चूने की क्रिया। 2. बूँद-बूँद करके गिरना। 3. +किसी तरल पदार्थ की बूँद का सतह से लगकर गिरना। 4. प्रायः मवाद भरे होने के कारण शरीर के किसी अंग में रह-रहकर पीड़ा होना। 5. तरल पदार्थ का बह या रसकर अन्दर से बाहर निकलना। 6. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 7. फलों आदि का पेड़ से टूटकर ऊपर से सहसा नीचे आना। 8. किसी व्यक्ति का सहसा कहीं आ पहुँचना। 9. कोई भाव प्रकट होना।
डुप्लीकेट
रूप, आकार आदि के आधार पर जो किसी के समान हो।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
पछतावा
अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
परिवर्तनीय
1. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो। 2. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो।
पसंदीदा
रुचि के अनुकूल या अच्छा जान पड़नेवाला।
पायलट
वह जो विमान या हवाई जहाज चलाता हो।
फिसलन
1. ऐसा चिकना होने की अवस्था या भाव जहाँ कोई वस्तु ठहर न सके। 2. फिसलने की क्रिया।
बक-बक
व्यर्थ की बातें बोलने की क्रिया।
बचपना
बच्चों का गुण या प्रकृति।
बवेरिया
जर्मनी का एक राज्य।
बहुराष्ट्रीय
कई देशों में काम करने वाला या कई राष्ट्रों को शामिल करने वाला।
बाइबल
ईसाइयों की एक मुख्य और प्रसिद्ध धर्मपुस्तक।
भिनभिनाहट
भिनभिन की आवाज़।
लालन-पालन
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
व्यंग्यात्मक
व्यंग्य से पूर्ण।
संचालन
1. ऐसा प्रबंध या व्यवस्था करने की क्रिया जिसमें कोई काम चलता या होता रहे। 2. गति देने या चलाने की क्रिया।
संशोधन
1. किसी लेख, काव्य आदि की भूल, दोष आदि दूर करके शुद्ध या ठीक करने की क्रिया। 2. प्रस्ताव आदि में कुछ सुधार करने या घटाने-बढ़ाने की क्रिया। 3. वह ब्यौरा या विचार जो किसी प्रस्ताव या दस्तावेज़ (कोई बिल या संविधान आदि) में जोड़ा जाता हो, उसे संशोधित करता हो या उसे बेहतर बनाता हो। 4. स्वच्छ और शुद्ध करने की क्रिया।
समाजवादी
1. वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो। 2. समाजवाद संबंधी।
सुबह-सुबह
सुबह में।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरकत
1. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।