तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंगराग
शरीर पर मलने के लिए सरसों, तिल, चिरौंजी या सुगंधित पदार्थों आदि का बनाया हुआ लेप।
अध्यापक
1. वह व्यक्ति जो विद्यार्थियों को पढ़ाता है। 2. वह मानवीकृत वस्तु जो शिक्षा दे या जिससे शिक्षा मिले।
अनहोनी
1. असंभव घटना या बात। 2. जो संभव न हो।
अनुचित
1. जो संगत या उचित न हो। 2. जिसमें नैतिकता न हो या जो नैतिक न हो। 3. अच्छा का उल्टा या विपरीत। 4. जो किसी उद्देश्य या अवसर के लिए उपयुक्त नहीं हो।
अभियान
1. कोई बहुत बड़ा उद्देश्य सिद्ध करने के लिए निकलने या चल पड़ने की क्रिया। 2. लोगों आदि का एक संगठित दल जो एक विशेष कार्य से यात्रा का बीड़ा उठाया हो। 3. कार्यों की एक श्रृंखला जो किसी सिद्धांत को आगे बढ़ाए या किसी विशेष समाप्ति की ओर मोड़ दे या ले जाए।
अभूतपूर्व
1. जैसा पहले न हुआ हो। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
अमोनिया
एक तीक्ष्ण गंध वाली रंगहीन गैस जो हवा से हल्की होती है तथा नाइट्रोजन और हाइड्रोजन गैस के संयोग से बनती है।
आनन्दित
जिसे प्रसन्नता हुई हो।
उपग्रह
1. वह खगोलीय पिंड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है। 2. वह उपग्रह जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो।
उर्वरक
रासायनिक विधि से बनाया हुआ उर्वरक।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कठपुतली
काठ की गुड़िया या पुतली।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
कहलवाना
कहने का काम दूसरे से कराना।
गुप्तचर
1. जासूसी करके या गुप्त रूप से किसी बात का पता लगानेवाला। 2. वह व्यक्ति जिसे गुप्त रूप से दूसरे राज्यों के भेद जानने के लिए इधर-उधर भेजा जाता था।
जागरूकता
जागरूक होने की अवस्था या भाव।
डटकर
1. दृढ़ता के साथ तथा सारा बल लगाकर। 2. अधिक मात्रा में।
थोड़ा-बहुत
1. कहीं-कहीं पर होने वाला। 2. कम या अधिक।
निर्विवाद
जिसमें कोई विवाद या झगड़े की बात न हो।
पंजीकरण
1. पंजी, बही या रजिस्टर में लिखे जाने की क्रिया। 2. नाम-सूची में नाम लिखे जाने की क्रिया।
परामर्श
1. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए। 2. जिस बात की ओर किसी का ध्यान न गया हो उसकी ओर उसका ध्यान दिलाने के लिए कही हुई बात। 3. उपयुक्त कार्यविधि के लिए रखा गया प्रस्ताव।
परेशान
जो किसी काम या बात के लिए हैरान हो।
पाठ्यक्रम
1. किसी संस्था द्वारा ली जानेवाली सभी परीक्षाओं के लिए निर्धारित सभी पुस्तकों की विवरणयुक्त नामावली। 2. कोई परीक्षा पारित करने के लिए पाठ्य पुस्तकों का वह समूह या क्रम जिसके अनुसार परीक्षार्थी को वे सब पुस्तकें पढ़नी पड़ती हैं।
पाठ्यपुस्तक
विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पढ़ाने के लिए तैयार की गई पुस्तक।
पैदाइश
1. जीवन धारण करने की क्रिया या भाव। 2. पहले-पहल अस्तित्व में आने की क्रिया या भाव।
प्रचलन
वह अवस्था जिसमें कोई वस्तु या बात बराबर व्यवहार में आती या चलती रहती है।
प्रतिबद्ध
1. जिसमें कोई प्रतिबंध या पाबंदी हो। 2. जिसके मार्ग में बाधा खड़ी की गई हो। 3. जिस पर नियंत्रण हो। 4. वचन से बँधा हुआ या जिसने वचन दिया हो।
बंदोबस्त
कोई काम ठीक ढंग या उचित प्रकार से करने या उसे पूरा करने के लिए आयोजन करने की क्रिया।
बहुभाषी
कई भाषाओं से संबंधित या कई भाषाओं का।
मजबूरी
मजबूर होने की अवस्था या भाव।
मलेशियाई
1. मलेशिया का निवासी। 2. मलेशिया में बोली जाने वाली भाषा। 3. मलेशिया के निवासी, वहाँ की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मलेशिया का।
माइक्रोफोन
एक उपकरण जो ध्वनि तरंगों को वैद्युत ऊर्जा में बदल देता है।
यूनिवर्सिटी
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
रंगरूट
1. सेना या पुलिस आदि में नया भर्ती होने वाला सिपाही। 2. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो।
रिकार्डिंग
ध्वनि, चित्र आदि को रिकॉर्ड या दर्ज़ करने की क्रिया।
वायुमंडल
वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है।
सरकार
देश, राज्य आदि का शासन-प्रबंध करने वाली संस्था या सत्ता।
साइबेरिया
रूस का एक बड़ा एशियाई क्षेत्र जहाँ एक लंबे समय तक ठंड पड़ती है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हानिकारक
जिससे हानि पहुँचे या जो हानि पहुँचाए।
हार्डवेयर
कंप्यूटर प्रणाली को बनानेवाले यांत्रिक, चुंबकीय, इलेक्ट्रानिक एवं वैद्युत अवयव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।