तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुसरण
1. देखा-देखी किया जानेवाला कार्य। 2. किसी के पीछे-पीछे चलने की क्रिया।
अरुचिकर
1. जो रोचक न हो। 2. जो रुचिकर न हो। 3. जिसे खाने की इच्छा न हो।
अवलोकन
1. देखने की क्रिया। 2. अच्छी तरह जाँच पड़ताल करने के लिए देखने की क्रिया।
आयरिश
1. आयरलैंड का निवासी। 2. आयरलैंड की भाषा। 3. आयरलैंड से संबंधित।
इंजिनियर
अभियांत्रिकी विद्या का ज्ञाता।
इजाज़त
1. कोई काम करने से पहले उसके संबंध में बड़ों से मिलने या ली जाने वाली स्वीकृति जो बहुत-कुछ आज्ञा के रूप में होती है। 2. बड़ों का छोटों को किसी काम के लिए कहने की क्रिया या उनके द्वारा दिया गया निर्देश।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
खनखनाहट
धातु आदि की वस्तुओं के टकराने या बजने का शब्द।
गुमनामी
1. गुमनाम होने की अवस्था। 2. अख्यात होने की अवस्था या भाव।
ग्रेनाइट
एक प्रकार का कड़ा पत्थर।
चिकित्सकीय
चिकित्सा संबंधी या चिकित्सा का।
तात्कालिक
1. उस समय का। 2. तत्काल या तुरन्त का।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
थियेटर
1. वह स्थान या घर जहाँ नाटक होता है। 2. * वह भवन जहाँ फिल्में आदि प्रदर्शित की जाती हैं या मंचीय अभिनय (नाटक आदि) प्रस्तुत किए जाते हैं।
दुर्घटना
ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो।
देशभक्त
1. वह जो अपने देश की सच्चे हृदय से उन्नति और कल्याण चाहता और उसकी सिद्धि के लिए प्रयत्न करता है। 2. जो सच्चे हृदय से अपने देश की उन्नति और कल्याण चाहता है तथा उसकी सिद्धि के लिए प्रयत्न करता है।
दोहराना
1. कही हुई बात को फिर से कहने या दुहराने की क्रिया। 2. किसी किए हुए काम को जाँचने के लिए फिर से अच्छी तरह देखना। 3. कोई बात या काम दूसरी बार कहना या करना। 4. कपड़े, काग़ज़ आदि की तहें करना। 5. दो परतों का होना। 6. दो परतों का करना।
नियामक
1. नियम बनानेवाला। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला। 3. किसी भी यंत्र का वह पुर्जा जो किसी द्रव के बहाव, दबाव, समय, तापमान आदि को नियंत्रित करने के लिए होता है। 4. वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
प्रबंधक
वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
प्राथमिकता
1. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति। 2. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव।
बंदरगाह
समुद्र के किनारे जहाज़ ठहरने का स्थान जहाँ जहाज से माल उतारा या उस पर लादा जाता है।
बेपरवाह
जिसे किसी बात की परवाह न हो।
मकदूनियाई
1. मकदूनिया का निवासी। 2. मकदूनिया के लोगों की भाषा। 3. मकदूनिया के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मकदूनिया का।
मनोचिकित्सक
मनोरोग की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।
मनोवैज्ञानिक
1. मनोविज्ञान का ज्ञाता। 2. मानसिक या भावुकतामय जो स्वभाव में भौतिक के विपरीत हो। 3. मनोविज्ञान का या उससे संबंधित या निर्धारित।
महोत्सव
बहुत बड़ा उत्सव।
रजिस्टर
सादे काग़ज़ की वह बही को किसी विशेष प्रकार का विवरण या लेखा लिखने के लिए होती है।
लोकतंत्र
वह शासन प्रणाली जिसमें प्रमुख सत्ता लोक या जनता अथवा उसके चुने हुए प्रतिनिधियों या अधिकारियों के हाथ में होती है और जिसकी नीति आदि निर्धारित करने का सब लोगों को समान रूप से अधिकार होता है।
लोकप्रिय
जो सब या बहुत से लोगों को प्रिय हो।
वारदात
1. ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो। 2. वह जो किसी स्थान पर किसी समय में घटित होता हो। 3. बहुत से लोगों द्वारा की जाने वाली तोड़-फोड़, मार-पीट आदि। 4. वह जो अपने आप होता हो। 5. किसी घटना से संबधित समाचार।
समीकरण
1. समान या बराबर करने की क्रिया। 2. गणित में वह क्रिया जिसमें किसी ज्ञात राशि की सहायता से कोई अज्ञात राशि जानी जाती है।
सांसारिक
इस लोक या इस संसार से सम्बन्ध रखनेवाला।
हथियारबंद
1. वह जिसने हथियार धारण किया हो। 2. जिसने हथियार धारण किया हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।