तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अफसोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
आईआईटी
भारत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित सार्वजनिक स्वायत्त तकनीकी संस्थान जिसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
ऊपरवाला
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
एकाएक
एकदम से।
एयरलाइन
* एक व्यावसायिक उद्योग जो यात्रियों के लिए हवाई यात्रा या उड़ानें सुलभ करता है।
औपचारिक
जो केवल कहने, सुनने या दिखलाने भर के लिए हो।
औपचारिकता
ऐसा कार्य या आचरण जो आवश्यक न होने पर भी परिपाटी के पालनार्थ किया जाता है।
कमजोर
1. वह जिसमें बल या शक्ति न हो। 2. जिसमें बल या शक्ति न हो। 3. जो दृढ़ न हो। 4. किसी गुण, योग्यता, कौशल आदि में कम।
कारीगर
1. हाथ से विशेष प्रकार का काम करने वाला व्यक्ति या किसी विशेष कार्य में निपुण। 2. वह जो मकान या काठ,धातु आदि के सामान बनाता हो। 3. वह जो यंत्रों आदि की मरम्मत करता हो।
खूबसूरती
सुंदर होने की अवस्था या भाव।
चमकाना
1. किसी वस्तु को चमकाने की क्रिया। 2. कुछ ऐसा करना कि प्रसिद्धि बढ़े। 3. किसी वस्तु को रगड़कर या माँजकर उसमें चमक लाना।
दिशानिर्देश
मानक तैयार करने या कार्यविधि निर्धारण में मार्गदर्शन करने वाली विस्तृत योजना या स्पष्टीकरण।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
नतीजतन
किसी बात, काम आदि के फल या परिणाम के रूप में।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
परिपथ
1. एक विद्युतीय साधन जो विद्युत-धारा को प्रवाहित होने के लिए मार्ग देता या बनाता है। 2. किसी गोलाकार वस्तु के किनारे-किनारे बना हुआ मार्ग। 3. कई नगरों, देशों, स्थलों में बारी-बारी से होते हुए जाने के लिए पहले से निश्चित किया हुआ मार्ग।
परिश्रमी
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
प्रदूषण
पर्यावरण में हानिकारक पदार्थों के मिलने से उत्पन्न विकृत या प्रदुषित अवस्था।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
बदनसीबी
मंद या बुरा भाग्य।
बुधवार
सात वारों में से एक जो मंगलवार के बाद और गुरुवार के पहले होता है।
बेतहाशा
1. बहुत अधिक। 2. बिना सोचे समझे और बहुत तेज़ी से। 3. घोड़े की तेज़ चाल की तरह तेज़।
मौज-मस्ती
1. मन बहलाने या व्यायाम के लिए उछल-कूद, दौड़-धूप या और कोई मनोरंजक कृत्य। 2. सुविधाओं को भोगने की क्रिया।
यूरेनियम
एक रेडियोएक्टिव तत्व जिसकी परमाणु संख्या बानवे है।
रक्तचाप
1. रक्त द्वारा रक्त की वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव। 2. वह स्थिति जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का रक्त वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव सामान्य से कम या अधिक हो जाता है।
रजामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
लाभकारी
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
लालन-पालन
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
विरासत
1. बाप-दादा से मिली हुई संपत्ति। 2. वह अधिकार जिसके अनुसार कोई किसी के मरने पर उसकी सम्पत्ति अथवा उसके हटने पर उसका पद या स्थान पाता है।
संपादन
1. किसी पुस्तक या संवाद पत्र आदि को क्रम, पाठ आदि के रूप में लगाकर प्रकाशित करने की क्रिया। 2. काम पूरा करने की क्रिया।
संरचना
1. बनने या बनाने का भाव या ढंग। 2. किसी वस्तु की वे बाहरी और दृश्य बातें जिनसे उसकी लंबाई, चौड़ाई, प्रकार, स्वरूप आदि का ज्ञान होता है। 3. एक या अनेक अंगों या उपांगों वाली कोई भी निर्मित वस्तु या रचना। 4. * ज्ञान का ऐसा जटिल संयोजन जैसे कि तत्त्व और उनके मिश्रण। 5. * कोई स्थानिक विशेषता (विशेषकर जैसा कि रूपरेखा में परिभाषित किया गया हो)।
संवेदना
1. किसी को कष्ट में देखकर उससे दुखी होने की अवस्था या भाव। 2. ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है।
समकालिक
जो एक ही समय में हुए हों।
साइबर
कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और आभासी वास्तविकता की संस्कृति की विशिष्टता का या उससे संबंधित।
सुंदरता
1. सुंदर होने की अवस्था या भाव। 2. शोभित होने की अवस्था या भाव।
सूरजमुखी
1. खेतों में उगाया जाने वाला एक पौधे का फूल जिससे खाद्य तेल प्राप्त होता है। 2. एक पौधा जिसके पीले रंग के फूल दिन के समय सीधे खड़े रहते और रात के समय नीचे झुक जाते हैं।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।