तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अधिनियम
संसद आदि के द्वारा बनाया हुआ नियम।
अनुमित
जो अनुमान से सोचा या समझा गया हो।
अमूमन
सामान्य रूप से या सामान्य स्थिति में।
असहमति
1. किसी बात, कार्य आदि पर सहमत न होने की क्रिया या भाव। 2. स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
इरादतन
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
उत्तरदायी
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
कमजोरी
1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव। 3. बीमारी की वजह से होने वाली कमजोरी। 4. वह जो किसी व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय हो और जिसके लिए वह कोई भी काम करने को तैयार हो। 5. गुण, योग्यता, तीव्रता या सामान्य अवस्था आदि में कम होने की अवस्था।
कहां-कहां
किस-किस जगह पर।
कार्यभार
1. किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व या किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी। 2. किसी व्यक्ति या समूह को सौंपा हुआ कार्य विशेष।
जनमत
लोगों का मत।
जमाखोरी
उपयोगी वस्तुओं को अवैध रूप से जमा करके रखने की क्रिया।
टचस्क्रीन
वह स्क्रीन (किसी वस्तु आदि का) जिसे छूने से ही वह काम करे यानि जिसमें कोई गतिविधि करने के लिए बटन आदि की जगह पर स्क्रीन को ही छुवा जाए।
डीएनए
किसी कोशिका नाभिक में पाया जाने वाला एक अम्ल।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
देवदार
एक बहुत बड़ा पेड़ जिससे अलकतरा और तारपीन की तरह का तेल निकलता है।
नकारात्मक
1. जिसमें नहीं का भाव हो। 2. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला।
नैशनल
1. * जो राष्ट्रीयता से संबंधित हो। 2. राष्ट्र का या राष्ट्र से संबंधित।
पकवान
तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
परवरिश
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पाठ्यपुस्तक
विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पढ़ाने के लिए तैयार की गई पुस्तक।
पारस्परिक
जो परस्पर हो या आपस का हो।
पारिवारिक
जो परिवार संबंधी हो।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
प्लूटोनियम
चाँदी के समान एक दुर्लभ ठोस रेडियोधर्मी तत्त्व जिसकी परमाणु संख्या अट्ठानवे है।
लाजवाब
1. जिसकी बराबरी का और कोई न हो। 2. जो उत्तर न दे सके।
लेन-देन
कुछ लेने या देने की क्रिया।
विधानसभा
लोकतंत्री शासन में जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश के लिए कानून कायदे आदि बनाती है।
सरसराहट
1. हवा बहने का शब्द। 2. साँप आदि के रेंगने से उत्पन्न ध्वनि। 3. शरीर पर रेंगने का अनुभव। 4. हवा में किसी वस्तु के वेग से निकलने का शब्द।
सर्वशक्तिमान
सब कुछ करने का सामर्थ्य रखने वाला।
सर्वसम्मत
जिसमें सभी की सहमति हो।
साझेदार
किसी काम या रोजगार आदि में साझा रखनेवाला व्यक्ति।
साहसिक
जो साहस से भरा हो।
सैटेलाइट
वह उपग्रह जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
सौदेबाजी
खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्यवहार।
हरदम
हर एक पल या हर समय।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।