तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अगुआई
नेता या नायक का कार्यकलाप।
अनुरोध
1. किसी बात के लिए विनयपूर्वक किया जानेवाला हठ। 2. किसी से कुछ करने के लिए नम्रतापूर्वक किया जाने वाला निवेदन। 3. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
अलौकिक
1. जो मानवी न हो या उससे परे हो। 2. परलोक से संबंध रखने वाला। 3. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
आधुनिक
1. जिस पर इस समय की बातों या विशेषताओं की पूरी छाप हो। 2. जिसे बने, निकले या प्रस्तुत हुए थोड़े ही दिन हुए हों।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
उत्तरजीविता
उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
उर्वरक
रासायनिक विधि से बनाया हुआ उर्वरक।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कठोरता
1. निर्दय होने की अवस्था, गुण या भाव। 2. कठोर होने की अवस्था या भाव।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
करीब-करीब
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
कार्बोहाइड्रेट
जीवित प्राणियों का एक अनिवार्य संरचनात्मक संघटक जिससे उसको ऊर्जा मिलती है।
कैलिफ़ोर्निया
अमरीका का एक राज्य जो प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है।
गोलीबारी
मारने के लिए बंदूक़ आदि से गोली चलाने की क्रिया।
चंडीगढ़
1. भारत के पंजाब का एक शहर जो पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। 2. भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश।
चरवाहा
गाय, भैंस आदि चराने वाला व्यक्ति।
छेड़छाड़
1. किसी को तंग करने के लिए छेड़ने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु को अपने स्थान से हटाने या उसके साथ खोद-खाद करने की क्रिया जिससे हानि पहुँचे।
जादूगरनी
महिला जादूगर।
दरवाजा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दशमलव
1. गणित में इकाई से कम मान अथवा इकाई का कोई अंश सूचित करने वाला वह चिन्ह जिसको भाग देनेवाला अंक दस या उसका दस गुना, सौ गुना, हज़ार गुना आदि हो। 2. दशमलव भाग से संबंध रखनेवाला।
दोषारोपण
किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
पीछे-पीछे
अनुकरण करते हुए या किसी के पृष्ठ भाग से होकर।
पैराशूट
एक प्रकार का बहुत बड़ा छाता,जिसके सहारे सैनिक लोग हवाई जहाजों से ज़मीन पर उतरते हैं।
भरपूर
1. पूरी तरह से भरा हुआ। 2. जिसमें कमी न हो। 3. अधिक मात्रा में। 4. अच्छी तरह से।
महाराजा
1. वह राजा जिसका राज्य बहुत दूर-दूर तक फैला हो। 2. बड़ा हिन्दू राजा। 3. * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो।
लक्समबर्ग
1. उत्तर-पश्चिमी यूरोप का एक देश। 2. लक्समबर्ग की राजधानी।
लुकाछिपी
बच्चों का एक खेल जिसके शुरू में एक लड़के की आँख मूँदी रहती है और उसके बाद वह आँख खोलकर बाकी छिपे बच्चों को ढूँढता है।
शर्मनाक
जिससे लज्जा उत्पन्न होती हो।
शैक्षणिक
शिक्षण से संबंधित या शिक्षण का।
संविधान
वह विधान या कानून जिसके अनुसार किसी राज्य,राष्ट्र या संस्था का संघटन,संचालन और व्यवस्था होती है।
सहयोग
1. किसी के कार्य आदि में इस प्रकार योग देने की क्रिया कि वह काम जल्दी या ठीक तरह से हो। 2. एक से अधिक लोगों,समूहों आदि का एक साथ मिलकर कोई काम करने की क्रिया या भाव।
सावधानी
सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।