तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुचर
1. वह जो वेतन आदि लेकर सेवा करता हो। 2. वह जो साथ रहता हो।
अनुशासनात्मक
अनुशासन से युक्त।
अफसर
किसी उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी।
अरुचिकर
1. जो रोचक न हो। 2. जो रुचिकर न हो। 3. जिसे खाने की इच्छा न हो।
अलग-अलग
1. * जो एक दूसरे से भिन्न तथा अलग-अलग हो। 2. औरों से अलग।
आयरन
1. काले रंग की एक धात्विक तत्व जिससे बर्तन, हथियार, यंत्र आदि बनते हैं। 2. * एक प्रकार का गोल्फ क्लब। 3. वह उपकरण जिससे किसी जीव-जंतु को दागा जाता है। 4. मानव शरीर के हीमोग्लोबिन, साइटोक्रोम तथा सांस से सम्बन्धित एन्जाइम के अन्य अवयवों का एक आवश्यक घटक।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
खनखनाहट
धातु आदि की वस्तुओं के टकराने या बजने का शब्द।
खरीदार
वह जो कोई वस्तु आदि खरीदे या किसी साधन आदि के उपयोग के बदले धन दे।
चिकित्सक
वह व्यक्ति जो रोगों की चिकित्सा करता है।
तापमान
किसी पदार्थ,वातावरण अथवा शरीर में की गरमी या सरदी की वह स्थिति जो कुछ विशेष प्रकार से नापी जाती है।
नवीकरणीय
नया या नूतन करने योग्य।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
नामलेवा
नाम लेने या स्मरण करने वाला व्यक्ति।
पारदर्शी
जिसके सामने या बीच में रहने पर भी उस पार की चीज़ दिखाई पड़े।
बेपनाह
बहुत ज्यादा।
भगदड़
बहुत से लोगों का एक साथ इधर-उधर या किसी एक ओर भागने की क्रिया।
महोत्सव
बहुत बड़ा उत्सव।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
रसायन
1. रसायन से संबंधित द्रव्य। 2. वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है। 3. वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है। 4. ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
लालन-पालन
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
विकिरण
1. किरणों, तरंगों आदि का एक केंद्र से फैलने की क्रिया। 2. वह ऊर्जा जो किरणों या तरंगों या कणों के रूप में प्रसारित होती या फैलती है।
विरोधाभास
दो बातों में दिखाई देनेवाला विरोध।
विश्वासघात
अपने पर विश्वास करनेवाले के विश्वास के विपरीत किया जानेवाला कार्य।
विश्वासघाती
1. वह जो विश्वासघात करे। 2. विश्वासघात करनेवाला।
शालीनता
सज्जन होने का भाव।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सलाहकार
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हथियारबंद
1. वह जिसने हथियार धारण किया हो। 2. जिसने हथियार धारण किया हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।