तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकेलापन
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
अनुभाग
किसी विभाग के अंतर्गत कोई छोटा विभाग।
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
आदरणीय
जो आदर करने के योग्य हो।
इंजिनियर
अभियांत्रिकी विद्या का ज्ञाता।
इंजीनियरिंग
ज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत व्यावहारिक समस्याओं के लिए विज्ञान या कला में वैज्ञानिक ज्ञान का प्रयोग किया जाता है।
इंटरनेट
संगणक संबंधी एक सार्वभौम प्रणाली जिसके द्वारा संगणकों के मध्य संप्रेषण होता है।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
कारगिल
1. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक शहर। 2. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक जिला।
कुलपति
किसी विश्वविद्यालय का सर्वोच्च अधिकारी।
खेतिहर
वह व्यक्ति जो कृषि या खेती करता हो।
चुपके-चुपके
दूसरों की नजर बचाकर।
टेलीस्कोप
दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
तरकीब
1. वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए। 2. जिस बात की ओर किसी का ध्यान न गया हो उसकी ओर उसका ध्यान दिलाने के लिए कही हुई बात।
थोड़ा-बहुत
1. कहीं-कहीं पर होने वाला। 2. कम या अधिक।
दिलकश
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
देखरेख
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. रक्षा करने की क्रिया या भाव।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
परिणत
जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
पर्यटन
1. मन बहलाने या अन्य किसी कारण से पर्यटक-स्थलों आदि पर घूमने-फिरने की क्रिया। 2. पैसा लेकर पर्यटकों को सेवाएँ प्रदान करने का काम या पर्यटकों के लिए घूमने, खाने, रहने आदि की व्यवस्था करने का काम।
पर्यावरणीय
पर्यावरण से संबंधित या पर्यावरण का।
बरकरार
1. जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो। 2. जो किसी विशेष समय में किसी स्थान विशेष पर हो। 3. जो न बदले (निर्णय, संकल्प आदि)। 4. न बदले ऐसी अवस्था में।
मुआवजा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
रक्तपात
मारने-काटने की क्रिया।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रखरखाव
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
रेगिस्तान
वह निर्जल स्थान जहाँ रेत ही रेत हो।
लटकन
1. एक गहना। 2. एक प्रकार का तोता जो आकार में छोटा होता है।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
विलासिता
विलासी होने की अवस्था या भाव।
विशेषज्ञ
1. वह जो किसी विषय का विशेष रूप से ज्ञाता हो या जो किसी काम, वस्तु आदि का बहुत अच्छा जानकार हो। 2. किसी विषय को भली-भाँति जानने वाला।
विश्वविद्यालय
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
व्यवहार
1. सामाजिक संबंधों में औरों के साथ किया जाने वाला आचरण। 2. किसी वस्तु या बात को उपयोग में लाए जाने की क्रिया या भाव।
साक्षात्कार
1. रेडियो, दूरदर्शन पर या पत्रों आदि में प्रकाशित करने के किसी विशिष्ट व्यक्ति से कराई जानेवाली भेंट तथा वार्ता। 2. किसी व्यक्ति से कुछ जानकारी जानने के लिए की जाने वाली पूछ-ताछ, विशेषकर किसी प्रतिभागी से। 3. दो या कई व्यक्तियों के आपस में मिलने की क्रिया। 4. पहले न समझा या न जाना हुआ, अचानक प्राप्त और व्यक्त न किया जा सकने वाला इंद्रिय अगम्य अनुभव। 5. पदार्थों का इंद्रियों द्वारा होने वाला बोध।
सुखदायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो सुख देने वाला हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।