तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंधकारमय
1. अंधकार से भरा हुआ। 2. जो अज्ञान से भरा हो।
अधिकतम
अधिक से अधिक जितना हो सकता हो या सबसे अधिक।
अपवित्रता
1. धर्मानुसार अपवित्र होने की अवस्था या भाव। 2. मलिन होने की अवस्था या भाव।
आचार-संहिता
वे सर्वमान्य नियम और जिसका पालन करना सब के लिए अनिवार्य हो।
आपराधिक
1. ऐसे कार्यों या बातों से संबंध रखनेवाला जिसकी गणना अपराधों में हो और जिसके लिए न्यायालय से दंड मिल सकता हो। 2. ऐसी बातों से संबंध रखने वाला जिनमें अपराध का विचार, भाव आदि हो। 3. जो अपराध में लगा हुआ हो या जो स्वभाव से ही अपराध करने वाला या अपराधों की ओर प्रवृत्त होने वाला हो।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
उबकाई
जी मिचलाने की क्रिया।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कमजोर
1. वह जिसमें बल या शक्ति न हो। 2. जिसमें बल या शक्ति न हो। 3. जो दृढ़ न हो। 4. किसी गुण, योग्यता, कौशल आदि में कम।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
क्षणभंगुर
जो कुछ ही दिनों से हो या कुछ ही दिन रहे।
छात्रवृत्ति
अध्ययन के लिए मिलने वाला अनुदान।
डाउनलोड
किसी फाइल या प्रोग्राम को केन्द्रीय कम्प्यूटर से छोटे कम्प्यूटर या सुदूरवर्ती स्थान के कम्प्यूटर में स्थानान्तरित करने की क्रिया।
दमकल
1. वह यंत्र जिसकी सहायता से पानी डालकर लगी हुई आग बुझाई जाती है। 2. वह गाड़ी जिस पर अग्निशामक-यंत्र लदा या सेट होता है। 3. दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
दियासलाई
लकड़ी की वह छोटी पतली तीली जिसका एक सिरा गंधक आदि मसाले लगे रहने के कारण रगड़ने से जल उठता है।
निजीकरण
किसी सरकारी वस्तु, संस्था आदि का स्वामित्व किसी व्यक्ति या विशेष संस्था को देने की क्रिया।
चाँदी के समान एक दुर्लभ ठोस रेडियोधर्मी तत्त्व जिसकी परमाणु संख्या अट्ठानवे है।
बेकरार
जो बहुत उत्कंठित हो।
मगरमच्छ
एक बड़ा और हिंसक जल जन्तु जिसके लंबे थूथन में बड़े जबड़े तथा तीक्ष्ण दाँत होते हैं।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
संरचनात्मक
संरचना से संबंधित या उसमें सहायक।
संविधान
वह विधान या कानून जिसके अनुसार किसी राज्य,राष्ट्र या संस्था का संघटन,संचालन और व्यवस्था होती है।
सरसराहट
1. हवा बहने का शब्द। 2. साँप आदि के रेंगने से उत्पन्न ध्वनि। 3. शरीर पर रेंगने का अनुभव। 4. हवा में किसी वस्तु के वेग से निकलने का शब्द।
सेवानिवृत्ति
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरसंभव
जितना हो सकता हो या जितना किया जा सकता हो।
हल्का-फुल्का
1. जो कम वज़न का हो या भारी न हो। 2. जो आसानी से पच जाये। 3. कहीं-कहीं पर होने वाला। 4. जिसमें विचार का अभाव हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।