तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अभिनय
1. दूसरे व्यक्तियों के भाषण, चेष्टा आदि का कुछ काल के लिए अनुकरण करने की क्रिया, जैसा नाटकों आदि में होता है। 2. किसी को धोखा देने के लिए बनाया हुआ रूप या किया जाने वाला काम।
अस्त-व्यस्त
1. जो व्यवस्थित न हो। 2. जो इधर-उधर फैला हुआ हो या हो गया हो। 3. इधर-उधर।
आध्यात्मिकता
आध्यात्मिक होने की अवस्था या भाव।
इंटरनेट
संगणक संबंधी एक सार्वभौम प्रणाली जिसके द्वारा संगणकों के मध्य संप्रेषण होता है।
एम्बुलेंस
वह गाड़ी जो रोगी अथवा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल तक पहुँचाती है।
कनाडाई
1. कनाडा का निवासी। 2. कनाडा का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. कनाडा का या कनाडा के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
किसलिए
किस लिए।
क्षमाप्रार्थी
जो क्षमा की याचना करे।
खासकर
विशेष रूप से।
घरबार
घर के काम-धंधे।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
डिजाइनर
1. वह व्यक्ति है जो घर के आंतरिक हिस्से को सजाने के काम का विशेषज्ञ हो। 2. वह जो कपड़े डिज़ाइन करता है। 3. वह व्यक्ति जो इमारत आदि बनाने का प्रारूप या रेखा-चित्र बनाता है।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
ध्यानपूर्वक
1. सावधानी के साथ। 2. ध्यान से या मन लगाकर।
नवीनतम
जो अभी बना, निकला, प्रस्तुत या विदित हुआ हो।
प्रतिबंधित
जिसका निषेध किया गया हो।
प्रशासनिक
प्रशासन या राज्य प्रबंध संबंधी।
भूतपूर्व
जो पहले किसी कारण से उस पद पर रह चुका हो,पर अब किसी कारण से उस पद पर न हो।
भोजनालय
1. वह स्थान जहाँ पका हुआ भोजन मिले। 2. वह बड़ा भोजन-कक्ष जहाँ कर्मचारी, विद्यार्थी, प्रशिक्षार्थी आदि भोजन करते हैं। 3. भोजन बनाने का कमरा या स्थान।
महत्त्वपूर्ण
जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
राजमिस्त्री
मकान बनाने वाला कारीगर।
विलक्षण
1. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
संगठित
1. जिसका संघटन हुआ हो। 2. अच्छी तरह से नियोजित या जिसकी योजना अच्छी तरह से बनाई गई हो। 3. जो एक होकर तथा सामूहिक रूप से अपने ध्येय की सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हो। 4. जो एकता से परिपूर्ण हो।
संभावित
जो हो सकता हो या जिसके होने की संभावना हो।
सरज़मीन
1. पृथ्वी का वह विशिष्ट विभाग जिसमें अनेक प्रांत, नगर, आदि हों और जिसका एक संविधान हो। 2. वह भूमि जो जल से रहित हो।
सरहद
1. वह स्थान जहाँ किसी देश की सीमा का अंत होता है या उसकी सीमा समाप्त हो जाती है। 2. किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान या रेखा। 3. किसी प्रदेश या वस्तु के विस्तार की अंतिम सीमा बताने वाली रेखा या घेरा। 4. वह निर्जन वन-प्रांत जो किसी देश के आबाद या बसे हुए क्षेत्र की सीमा पर हो।
सुकरात
प्राचीन यूनान के एक दार्शनिक।
सुनहरा
1. सोने के रंग का। 2. सुख-समृद्धि, शांति आदि से युक्त।
सुविधाजनक
जिसमें सुविधा हो।
सैटेलाइट
वह उपग्रह जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
स्थानांतरित
1. जो अपने पहले स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कर, रख या भेज दिया गया हो। 2. जो एक स्थान से हटकर, उठकर या नौकरी, पेशे आदि के लिए दूसरे स्थान पर गया हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।