तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुकूलित
अनुकूल बनाया हुआ।
अलंकृत
1. जिसे किसी पद, गरिमा आदि से विभूषित किया गया हो। 2. काव्यालंकार से युक्त। 3. अलंकार किया हुआ या जो रत्नों आदि से सजा हो।
अल्जीयर्स
अल्जीरिया की राजधानी।
आमलेट
कच्चे अंडे को फेंटकर उसमें प्याज, नमक आदि मिलाकर उसे गरम तवे आदि में तेल में डालकर बनायी हुई एक खाद्य वस्तु।
आयकर
आय पर लगनेवाला कर।
आरामदायक
आराम देने वाला।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
गर्भावस्था
गर्भाधान के समय से लेकर बच्चे के जन्म लेने तक की अवस्था।
गुलमोहर
1. एक पेड़ से प्राप्त लाल, पीले आदि चटक रंग का फूल जो गर्मी में खिलता है। 2. एक प्रकार का फूलदार वृक्ष जो प्रायः गर्मी में खिलता है।
घरबार
घर के काम-धंधे।
चुम्बकीय
चुंबक संबंधी।
जनजाति
कुछ विशिष्ट स्थानों में पाए जानेवाले ऐसे लोगों का समूह या वर्ग जो साधारणतः एक ही पूर्वज के वंशज होते हैं और जो सभ्यता, संस्कृति आदि के विचार से आस-पास के निवासियों से बिल्कुल भिन्न और कुछ निम्न स्तर पर होते हैं।
टटोलना
1. उँगलियों से छूकर मालूम करने की क्रिया। 2. मालूम करने के लिए उँगलियों से छूना या दबाना। 3. बात-चीत करके या अन्य किसी प्रकार से पता लगाना।
डायबिटीज़
एक रोग जिसमें बार-बार और थोड़ा-थोड़ा करके पेशाब आता है और पेशाब के साथ शरीर से शर्करा या चीनी का भी कुछ अंश निकलता है।
तीर्थयात्रा
धार्मिक उद्देश्य या भक्ति से पवित्र स्थान पर दर्शन,पूजा आदि के लिए जाने की क्रिया।
दिखावटी
1. जो केवल रूप-रंग, आकार-प्रकार आदि के विचार से दिखाने के लिए हो। 2. मन से नहीं पर सिर्फ़ दिखाने के लिए या दिखाने भर का।
नागरिक
1. किसी देश का निवासी। 2. नगर या शहर से संबंधित।
नामांकित
1. जिसका किसी काम या पद के लिए नाम लिखा गया हो। 2. जिसपर किसी का नाम अंकित हो।
परिरक्षित
चारों ओर से सुरक्षित।
पाठ्यक्रम
1. किसी संस्था द्वारा ली जानेवाली सभी परीक्षाओं के लिए निर्धारित सभी पुस्तकों की विवरणयुक्त नामावली। 2. कोई परीक्षा पारित करने के लिए पाठ्य पुस्तकों का वह समूह या क्रम जिसके अनुसार परीक्षार्थी को वे सब पुस्तकें पढ़नी पड़ती हैं।
बेगुनाही
अपराधहीन होने की अवस्था या भाव।
बेरहमी
निर्दय होने की अवस्था, गुण या भाव।
बेशकीमती
1. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 2. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
मार-पीट
मारपीट करने की क्रिया या भाव।
मीन-मेख
बेकार में दोष या ऐब निकालने की क्रिया।
रक्तचाप
1. रक्त द्वारा रक्त की वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव। 2. वह स्थिति जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का रक्त वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव सामान्य से कम या अधिक हो जाता है।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
रणक्षेत्र
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
रोमांचित
1. आनंद से जिसके रोंगटे खड़े हों। 2. भय से जिसके रोंगटे खड़े हों।
लाइसेंस
कोई विशेष काम करने या अपने पास कोई विशेष वस्तु रखने का शासन द्वारा प्रदत्त अधिकार-पत्र।
लिखावट
1. लिखने का ढंग या प्रकार। 2. किसी सतह पर लिखे हुए या मुद्रित वह अक्षर या चिह्न जो किसी भाषा की ध्वनियों या शब्दों को दर्शाते हैं।
विधायक
1. विधानसभा का सदस्य। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला।
शलजम
1. एक गोल कंद जिसका ऊपरी हिस्सा हल्के बैंगनी तथा निचला हिस्सा सफ़ेद होता है। 2. एक पौधा जिसका कंद गोल होता है और खाया जाता है।
संघटक
1. किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है। 2. किसी मिश्रण या यौगिक का कोई अवयव या भाग।
सेंटीमीटर
लम्बाई नापने की एक माप जो मीटर के सौवें भाग के बराबर होती है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टीकरण
जो बात स्पष्ट होने से रह गई हो, उसे इस प्रकार स्पष्ट करने की क्रिया कि औरों का भ्रम दूर हो जाए।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।