तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अभयारण्य
वह स्थान जहाँ पर पशु-पक्षियों को संरक्षण दिया जाता है।
असमर्थ
1. जिसमें क्षमता या शक्ति न हो। 2. जो योग्य न हो या जिसमें पात्रता न हो।
आईआईटी
भारत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित सार्वजनिक स्वायत्त तकनीकी संस्थान जिसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
आत्मसमर्पण
1. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया। 2. अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया। 3. एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
आप्रवास
अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जा रहने की क्रिया।
उतरना
1. ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया। 2. वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया। 3. घटने या कम होने की क्रिया या भाव। 4. किसी व्यक्ति या वस्तु का ऊँचे स्थान से नीचे की ओर आना या जाना। 5. किसी वस्तु आदि का लुप्त होते हुए थोड़ा हो जाना। 6. समुद्र के पानी में उतार आना। 7. शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना। 8. भाव का गिर जाना या कम हो जाना। 9. रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना। 10. कांति का मलिन पड़ना। 11. वर्ष, मास आदि का अंत की ओर होना या आना। 12. किसी प्रकार के आवेश का मंद पड़कर शांत या समाप्त होना। 13. फलों, फूलों आदि का अच्छी तरह से पक या फूल चुकने के बाद सड़न की ओर प्रवृत्त होना। 14. कुछ वाद्ययंत्रों को जितना कसा, चढ़ा या तना रहना चाहिए उससे कसाव या तनाव का कम होना। 15. क्रमशः तैयार होने या बननेवाली चीजों का तैयार या बनकर काम में आने या बाजार में जाने के योग्य होना। 16. कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना। 17. उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना। 18. किसी अंकित नियत या स्थिर स्तर से नीचे आना। 19. देवता का मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के रूप में धरती पर आना। 20. कहीं आश्रय लेना। 21. सवारी आदि से बाहर निकलना या वाहन से जमीन पर आना। 22. कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना। 23. किसी पद या स्थान से खिंच, खिसक या गिरकर अथवा किसी अन्य प्रकार से अलग होकर नीचे आना। 24. मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना।
उपापचय
जैव कोशिका या जीव के भीतर होने वाली रासायनिक प्रक्रियाएँ जो जीवन के लिए आवश्यक हैं।
एकजुट
1. जो एक होकर तथा सामूहिक रूप से अपने ध्येय की सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हो। 2. एक साथ मिलकर या एक साथ होकर।
एकसाथ
1. एक ही समय में। 2. समूह के रूप में या एक-दूसरे के संग।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
कमिश्नर
1. मंडल का प्रधान शासनिक अधिकारी। 2. किसी आयोग का प्रधान शासनिक अधिकारी।
कमीशन
1. किसी दी गई सेवा के लिए प्राप्त, एकत्रित या सहमत हुई राशि के प्रतिशत के आधार पर, वेतन के अतिरिक्त दिया गया शुल्क। 2. दलाल का पारिश्रमिक। 3. व्यक्ति या व्यक्तियों का वह समूह जो किसी बात की छान-बीन करने तथा उसके संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। 4. किसी विशेष कार्य के लिए बनी हुई सभा।
कष्टकर
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
खरीदार
वह जो कोई वस्तु आदि खरीदे या किसी साधन आदि के उपयोग के बदले धन दे।
जनरल
1. सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी। 2. किसी धार्मिक समाज या सभा का मुखिया।
जानदार
1. वह जीवधारी जिसमें स्वैच्छिक गति होती है। 2. वह प्राणी जो मरा न हो या जिसमें प्राण हो। 3. जीता हुआ या जिसमें प्राण हो। 4. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
ज्वालामुखी
1. पृथ्वी या किसी अन्य ग्रह की सतह की वह दरार या छिद्र जिसमें से होकर पिघले हुए लावे, गैस आदि बाहर आते हैं। 2. काँगड़े के पास की एक देवी जिसका स्थान सिद्ध पीठों में माना जाता है। 3. जिसके मुख से ज्वाला निकलती हो।
दयालुता
दयालु होने की अवस्था या भाव।
नटखट
1. जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला। 2. जो बहुत शरारत करता हो।
नेशनल
1. * जो राष्ट्रीयता से संबंधित हो। 2. राष्ट्र का या राष्ट्र से संबंधित।
परमात्मा
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
परामर्शदाता
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
पाशविक
1. मनुष्य के स्वभाव,प्रकृति या आचरण के विरुद्ध या पशुओं का सा। 2. पशु का या पशु संबंधी।
प्रवेशपत्र
किसी जगह में प्रवेश करने के लिए अनुमति स्वरूप दिया हुआ पत्र।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
फॉस्फोरस
एक रासायनिक तत्त्व।
बीजारोपण
बीज बोने की क्रिया।
मशहूर
1. वह व्यक्ति जिसे प्रसिद्धि मिली हो। 2. जिसे ख्याति मिली हो।
मुलायम
1. जो कड़ा या सख्त न हो। 2. जो दृढ़ न हो।
मेहनत
ऐसा काम जिसे करते-करते शरीर में शिथिलता आने लगे।
युद्धाभ्यास
युद्ध का अभ्यास।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
राजकुमार
वह जो राजा का पुत्र हो।
सचमुच
वास्तव में।
सरेंडर
युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।