तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंगरखा
कोट जैसा घुटने तक का एक पहनावा।
अनगिनत
जिसे गिना न जा सके।
अफ़रा-तफ़री
1. बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है। 2. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 3. जल्दी या उतावलेपन के कारण होनेवाली घबराहट।
अभिनेता
अभिनय करने या स्वाँग दिखाने वाला पुरुष।
अभिव्यक्ति
मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव।
अवैतनिक
बिना वेतन या तनख़्वाह के काम करनेवाला।
आगंतुक
1. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में अचानक या बताकर आ पहुँचने वाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति। 2. किसी होटल, सराय आदि का ग्राहक। 3. शरीर के किसी भीतरी दोष के कारण नहीं बल्कि ऊपरी या बाहरी कारणों से सहसा होने वाला रोग। 4. कहीं से आने वाला। 5. अचानक ही कहीं इधर-उधर से या भूल-भटककर आने वाला या जिसके घूमने का कोई निश्चित उद्देश्य या निश्चित दिशा न हो।
आत्मघाती
अपने हाथों अपने को मार डालनेवाला।
आत्मसंतुष्ट
जिसकी आत्मा को संतोष प्राप्त हो।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
उपयोगिता
1. वह गुण या तत्व जिसके कारण किसी वस्तु का महत्व या मान होता है। 2. काम में आने की योग्यता। 3. उपयोग में आने की अवस्था या भाव।
कमजोरी
1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव। 3. बीमारी की वजह से होने वाली कमजोरी। 4. वह जो किसी व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय हो और जिसके लिए वह कोई भी काम करने को तैयार हो। 5. गुण, योग्यता, तीव्रता या सामान्य अवस्था आदि में कम होने की अवस्था।
खरीदना
1. मोलने या खरीदने का काम। 2. पैसे आदि देकर किसी दुकान, व्यक्ति आदि से कुछ सौदा मोल लेना।
खलिहान
वह स्थान जहाँ फ़सल काटकर रखी जाती है और फ़सल से अनाज अलग किया जाता है।
गतिविधि
किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य।
गुजराती
1. गुजरात का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 2. गुजरात राज्य की भाषा। 3. वह लिपि जिसमें गुजराती भाषा लिखी जाती है। 4. गुजरात का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
जनसंख्या
1. किसी नगर या देश आदि में बसनेवाले मनुष्यों की कुल संख्या। 2. किसी क्षेत्र में रहने या बसनेवाले किसी जंतु की कुल संख्या। 3. किसी प्रदेश, राज्य या स्थान पर बसे हुए लोग।
टमटम
ऊँचे पहियों वाली एक घोड़ा गाड़ी।
त्रिआयामी
तीन आयामों वाला।
पकवान
तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
परामर्शदाता
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
पुनरुद्धार
1. टूटी-फूटी अथवा नष्ट हुई वस्तु को पुनः यथावत् ठीक करने या उद्धार करने की क्रिया। 2. पतन होने के बाद फिर से उठने की क्रिया।
पुष्पांजलि
फूलों से भरी अंजली जो किसी देवता अथवा पूज्य पुरुष को चढ़ाई जाय।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
बाइबल
ईसाइयों की एक मुख्य और प्रसिद्ध धर्मपुस्तक।
बुदबुदाना
1. अस्फुट या अस्पष्ट स्वर में बोलना। 2. धीरे-धीरे और अस्पष्ट स्वर में कुछ कहना।
मनमानी
1. किसी के न चाहते हुए भी अपनी इच्छानुसार कोई काम आदि करने या कराने की क्रिया। 2. जो अपने मन के अनुसार (किया गया) हो।
मशहूर
1. वह व्यक्ति जिसे प्रसिद्धि मिली हो। 2. जिसे ख्याति मिली हो।
मोबाइल
एक तरह का फोन जिससे चलते-फिरते बातें होती है।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
शहनाई
अलगोजे के आकार का मुँह से फूँककर बजाया जाने वाला बाजा।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
संबंधित
जिससे संबंध हो या हुआ हो।
समझदार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।