तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
अत्यधिक
1. बहुत अधिक। 2. बहुत ज्यादा।
अनिमेष
1. बिना पलक झपकाए या टकटकी बाँधे हुए। 2. बिना पलक झपकाए या स्थिर दृष्टि से।
अनुसन्धान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अपशकुन
वह शगुन जो अशुभ का परिचायक हो।
अमेरिकन
1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
अलकतरा
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
आदर्शवादी
1. वह जो आदर्शवाद को मानता और उसके अनुसार चलता हो। 2. आदर्शवाद का या आदर्शवाद-सम्बंधी।
आपातकालीन
आपत्काल में होने वाला।
आवेदन
1. वह पत्र जिसमें किसी से कुछ याचना की गई हो। 2. नम्रतापूर्वक किसी से कुछ कहने की क्रिया। 3. वह पत्र जिसमें कोई अपनी दशा या प्रार्थना लिखकर किसी को सूचित करे।
उच्चतम
1. संगीत में तार से भी ऊँचा सप्तक जो केवल बाजों में हो सकता है। 2. जो सबसे ऊँचा हो या जिससे बढ़कर ऊँचा कोई न हो अथवा हो ही न सकता हो।
उछालना
1. हवा में फेंकना। 2. किसी बात आदि को प्रकाश में लाना।
उपनयन
वह संस्कार जिसके अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
चपरासी
1. काग़ज़-पत्र आदि लाने-ले जाने वाला या अधिकारियों के आदेशों को पूरा करने वाला या आवश्यकतानुसार उन्हें रजिस्टर आदि उपलब्ध करने वाला कर्मचारी। 2. वह कर्मचारी जो चपरास लगाता हो।
छिछोरापन
अधम या नीच होने की अवस्था या भाव।
जयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
जीपीएस
एक प्रणाली।
ज़्यादातर
1. अधिक अंश से संबंधित या अधिक अंश का या जो अधिक मात्रा में हो। 2. अधिक अवसरों पर।
तथाकथित
यों ही या केवल कहा जानेवाला परन्तु सर्वमान्य नहीं।
दूरदराज
जो बहुत दूरी पर हो या बहुत दूरी पर होते हुए कठिनाई से पहुँच के अंदर हो।
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
महानता
महान होने की अवस्था या भाव।
मातहत
1. वह कर्मचारी जो किसी के अधीन हो। 2. आज्ञा, अधिकार आदि में किसी के नीचे रहने वाला।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रोकथाम
किसी अनुचित कार्य, अवस्था आदि को रोकने की क्रिया।
लगातार
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
विकासशील
उन्नति की राह पर अग्रसर या जो उन्नति कर रहा हो।
वैयक्तिक
किसी व्यक्ति से संबंध रखनेवाला।
सहायक
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
सिकंदर
एक प्रसिद्ध यूनानी राजा।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हवालात
वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
हार्डवेयर
कंप्यूटर प्रणाली को बनानेवाले यांत्रिक, चुंबकीय, इलेक्ट्रानिक एवं वैद्युत अवयव।
हाहाकार
घबराहट के समय हाय-हाय की पुकार या चिल्लाहट।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।