तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकेलापन
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
अनमोल
1. जिसका मूल्य न लग सके। 2. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 3. जो बहुत अच्छा हो। 4. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
अनूदित
अनुवाद किया हुआ।
अमरत्व
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
असहमति
1. किसी बात, कार्य आदि पर सहमत न होने की क्रिया या भाव। 2. स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
इमरजेंसी
1. संकट या विपत्ति का समय। 2. आपत्काल में होने वाला।
एकमात्र
सिर्फ एक।
ऑटोमोबाइल
एक प्रकार की गाड़ी जो मोटर से चलती है।
ऑनलाइन
कम्प्यूटर नेटवर्क से जुड़ा या कम्प्यूटर द्वारा सुलभ।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
कैमरून
1. पश्चिमी मध्य अफ्रीका का एक देश। 2. एक निष्क्रिय ज्वालामुखी जो पश्चिमी अफ्रीका में है।
क्षतिग्रस्त
जिसे हानि हुई हो या क्षति पहुँची हो।
चकमक
एक प्रकार का कड़ा पत्थर, जिस पर चोट पड़ने से तुरंत आग निकलने लगती है।
चमकीला
1. जिसमें खूब चमक-दमक हो। 2. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
झगड़ना
किसी बात पर कहासुनी या आवेशपूर्ण विवाद करना।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
टमटम
ऊँचे पहियों वाली एक घोड़ा गाड़ी।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
टूटा-फूटा
टूटा-फूटा हुआ।
तंदुरुस्त
जिसे कोई रोग न हो या जिसका स्वास्थ्य अच्छा हो।
तामझाम
1. वह आचरण, काम आदि जिसमें ऊपरी बनावट का भाव रहता है। 2. अनावश्यक तथा दिखाने के उद्देश्य से रखा सामान।
निरादर
वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो।
निर्वासित
निकाला या बाहर किया हुआ।
निहारना
1. देखने की क्रिया। 2. दृष्टि-शक्ति अथवा नेत्रों से किसी चीज का ज्ञान प्राप्त करना या आँखों से किसी व्यक्ति या पदार्थ आदि के रूप-रंग और आकार-प्रकार आदि का ज्ञान प्राप्त करना।
फूलदान
फूलों के गुच्छे रखने का काँच, धातु, मिट्टी आदि का पात्र।
बदलता
जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो।
महानता
महान होने की अवस्था या भाव।
रसायन
1. रसायन से संबंधित द्रव्य। 2. वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है। 3. वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है। 4. ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
रूपरेखा
1. किसी बनाए जाने वाले रूप या किए जाने वाले काम का वह स्थूल अनुमान जो उसके आकार-प्रकार आदि का परिचायक होता है। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. किसी वस्तु या व्यक्ति के रूप का वह चित्र जिसे रेखाओं से बनाया गया हो।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
लेबनान
एशिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक देश।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
समुद्रतट
समुद्र का तट या किनारा।
साइकिल
दो पहियों वाली गाड़ी जिसे पैर से चलाया जाता है।
सिहरन
1. शरीर की कांपने की क्रिया, दशा या भाव। 2. भय का (अधिकतर सुखद) बोध या महसूस होने की अवस्था। 3. +बुखार आने से पहले की स्थिति जिसमें ठंड लगती है और बदन दर्द होता है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाथीदांत
हाथी के मुँह के दोनों ओर बाहर निकले हुए दाँत के आकार के वे सफेद अवयव जिनसे कई वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।