तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अड़तालीस
1. चालीस और आठ के योग से प्राप्त संख्या। 2. चालीस और आठ।
अदालत
1. वह सभा जो न्याय करती है। 2. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है।
अनुकरणीय
जो अनुकरण करने के योग्य हो।
आजीवन
जीवन के आरम्भ से लेकर अंतिम समय तक।
आधुनिकता
आधुनिक होने की अवस्था या भाव।
इन्तजार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
इमरजेंसी
1. संकट या विपत्ति का समय। 2. आपत्काल में होने वाला।
इसलिए
इस कारण।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कथावाचक
कथा को कहने वाला।
कभी-कभी
जो नियमित रूप से न हो।
कवायद
1. सेना के युद्ध करने के नियमों का अभ्यास। 2. किसी प्रकार की ठहराई हुई रीति या व्यवस्था।
घुमक्कड़
1. वह जो बहुत घूमता हो। 2. जो बहुत घूमता हो।
घुरघुराना
1. किसी वस्तु आदि का घरघर या घुरघुर शब्द करना। 2. बिल्ली आदि का घुरघुर शब्द करना।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
जयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
जवाहरात
हीरा, पन्ना, मोती आदि रत्न समूह।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
नाजायज
1. विधि, क़ानून आदि के विरुद्ध। 2. जो विवाहेतर संबंध से उत्पन्न हुआ हो।
निर्णायक
1. वह जो निर्णय करता हो। 2. जो निर्णय में सहायक हो।
निर्धारक
1. वह व्यक्ति जो किसी बात का निर्धारण या निश्चय करता हो। 2. वह वस्तु जो किसी बात का निर्धारण या निश्चय करती हो।
पनाहगाह
वह मानवकृत संरचना जहाँ किसी को सुरक्षा या शरण मिले।
परजीवी
1. कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ या कीड़े-मकोड़े जो दूसरे पेड़ों या जीव-जंतुओं के शरीर पर रहकर और उनका रस या खून चूसकर पलते है। 2. जो दूसरे जीव के सहारे रहते या उनसे अपना भोजन प्राप्त करते हों।
बदकार
1. दुष्कर्म करनेवाला या जो अच्छा कर्म न करता हो। 2. जो व्यभिचार करता हो।
मखमल
एक प्रकार का बढ़िया रेशमी कपड़ा।
महारत
किसी काम आदि में प्रवीण होने की अवस्था, गुण या भाव।
मूर्खतापूर्ण
जिसमें विवेक न हो या उसकी कमी हो।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रहस्यात्मक
रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
वातावरण
1. वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है। 2. किसी घटना, कार्य, जीव आदि के आस-पास या चारों ओर की वास्तविक या तर्कसंगत स्थिति या अवस्था।
समर्थित
जिसका समर्थन किया गया हो।
सालगिरह
1. वह दिनांक जिस दिन कोई पैदा हुआ हो। 2. गत वर्ष का वह दिन जब कोई विशेष घटना घटित हुई हो।
सिहरन
1. शरीर की कांपने की क्रिया, दशा या भाव। 2. भय का (अधिकतर सुखद) बोध या महसूस होने की अवस्था। 3. +बुखार आने से पहले की स्थिति जिसमें ठंड लगती है और बदन दर्द होता है।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमवार
सप्ताह का पहला वार या मंगलवार के पहले का दिन।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।