तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनजान
1. एक प्रकार की घास। 2. एक प्रकार का वृक्ष। 3. जो परिचित न हो। 4. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 5. जिसे कोई खबर या जानकारी न हो। 6. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो।
अमरत्व
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
इथियोपियाई
1. इथियोपिया का निवासी। 2. इथियोपिया से संबंधित या इथियोपिया का।
उत्तरजीवी
1. किसी भी प्रकार से संबंधित होने वाले की मृत्यु के बाद भी जीनेवाला व्यक्ति। 2. किसी भी प्रकार से संबंधित होने वाले की मृत्यु या समाप्ति के बाद भी जीने वाला।
उत्साहित
जिसमें उत्साह हो।
कष्टकर
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
कसकर
1. तेजी के साथ या बलपूर्वक। 2. जिसे छुड़ा न पाए, इस तरह से।
कारगिल
1. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक शहर। 2. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक जिला।
खुशनसीब
जो भाग्य का धनी हो।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
डाउनलोड
किसी फाइल या प्रोग्राम को केन्द्रीय कम्प्यूटर से छोटे कम्प्यूटर या सुदूरवर्ती स्थान के कम्प्यूटर में स्थानान्तरित करने की क्रिया।
दरकिनार
एक ओर या दूर।
दूरदराज
जो बहुत दूरी पर हो या बहुत दूरी पर होते हुए कठिनाई से पहुँच के अंदर हो।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
नटखट
1. जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला। 2. जो बहुत शरारत करता हो।
नरसंहार
बहुत से लोगों की एक साथ होने वाली हत्या।
निकटतम
सबसे निकट का।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
पार्टनर
विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
पुनर्जीवित
जिसे फिर से नया जीवन प्राप्त हुआ हो।
पुनर्विचार
दुबारा विचार।
फेरबदल
एक को छोड़कर उसकी जगह दूसरा ग्रहण करने की क्रिया।
फेसबुक
अन्तरजाल पर उपलब्ध एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा।
फ्लाईओवर
सड़क, रेलवे लाइन और भीड़-भाड़ वाले स्थलों के ऊपर का पुल।
बरकरार
1. जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो। 2. जो किसी विशेष समय में किसी स्थान विशेष पर हो। 3. जो न बदले (निर्णय, संकल्प आदि)। 4. न बदले ऐसी अवस्था में।
बुनियाद
1. मकान आदि बनाने के समय उसका वह मूल भाग जो दीवारों की दृढ़ता के लिए ज़मीन खोदकर और उसमें से दीवारों की जोड़ाई आरंभ करके बनाया जाता है। 2. किसी कार्य का आरंभिक भाग। 3. वह स्थान जहाँ आप तैनात या टिके हों और जहाँ से उद्देश्यों की शुरुआत और समाप्ति होती हो।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
रासायनिक
1. वह वस्तु जो रासायनिक क्रिया के फलस्वरूप बनी हो या रसायन से संबंधित हो। 2. रसायन शास्त्र से संबंध रखनेवाला या रसायन का।
संलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
समन्वित
1. जिसमें अवरोध न हो या बिना अवरोध का। 2. जो जुड़ा, सटा या लगा हुआ हो। 3. जिसका समन्वय हुआ हो।
सम्मानित
1. जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो। 2. जिसका सम्मान किया गया हो। 3. जिसे किसी पद, गरिमा आदि से विभूषित किया गया हो।
सरेंडर
युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हलचल
1. जन साधारण में घबराहट फैलने के कारण होने वाला कोलाहल और दौड़-धूप। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव। 3. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।