तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
अभिनीत
अभिनय किया हुआ।
अभियान
1. कोई बहुत बड़ा उद्देश्य सिद्ध करने के लिए निकलने या चल पड़ने की क्रिया। 2. लोगों आदि का एक संगठित दल जो एक विशेष कार्य से यात्रा का बीड़ा उठाया हो। 3. कार्यों की एक श्रृंखला जो किसी सिद्धांत को आगे बढ़ाए या किसी विशेष समाप्ति की ओर मोड़ दे या ले जाए।
अभी-अभी
इसी समय।
असहाय
1. वह जिसका कोई सहारा न हो। 2. जिसका कोई सहारा न हो।
असैनिक
1. किसी देश का निवासी। 2. दीवानी न्यायालय से संबंधित या दिवानी न्यायालय का।
इसलिए
इस कारण।
उत्सर्जन
1. चयापचय प्रक्रिया में अनुपयोगी पदार्थों को शरीर के बाहर निकालने की क्रिया। 2. प्रकाश, ऊर्जा, विकिरण आदि देने या छोड़ने की क्रिया।
उदाहरण
1. किसी विषय को स्पष्ट रूप से बतलाने या सिद्ध करने के लिए किसी जाने हुए अन्य विषय का उल्लेख। 2. वह कार्य, व्यक्ति आदि जो आदर्श रूप हो और जिसका अनुकरण करना नैतिक हो। 3. वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए।
ऑनलाइन
कम्प्यूटर नेटवर्क से जुड़ा या कम्प्यूटर द्वारा सुलभ।
कमज़ोरी
1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव। 3. बीमारी की वजह से होने वाली कमजोरी। 4. वह जो किसी व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय हो और जिसके लिए वह कोई भी काम करने को तैयार हो। 5. गुण, योग्यता, तीव्रता या सामान्य अवस्था आदि में कम होने की अवस्था।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
चमकदार
जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
छानबीन
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
दयालुता
दयालु होने की अवस्था या भाव।
दरबान
द्वार या दरवाज़े पर रक्षा के निमित्त नियुक्त व्यक्ति।
दीन-हीन
जिसके पास धन न हो या धन की कमी हो।
बदकिस्मत
जो भाग्यशाली न हो।
बरकरार
1. जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो। 2. जो किसी विशेष समय में किसी स्थान विशेष पर हो। 3. जो न बदले (निर्णय, संकल्प आदि)। 4. न बदले ऐसी अवस्था में।
बेपनाह
बहुत ज्यादा।
मजेदार
1. जो रोचकता से भरा हुआ हो। 2. जिसका स्वाद अच्छा हो।
मनोनीत
जिसका किसी काम या पद के लिए नाम लिखा गया हो।
मर्मस्पर्शी
भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
महानता
महान होने की अवस्था या भाव।
माँ-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
रचयिता
रचना या निर्माण करने या बनाने वाला।
रणनीति
1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
राजमार्ग
लोगों के उपयोग के लिए बनी हुई बहुत लंबी और पक्की सड़क।
शादीशुदा
1. विवाह के फलस्वरूप होने वाला। 2. जिसका विवाह हो गया हो।
शामियाना
एक बड़ा तंबू या खेमा।
संस्थापक
1. कोई सभा, समाज या सर्व साधारण के लिए उपयोगी कार्य खोलने वाला व्यक्ति। 2. वह जिसने कोई काम प्रचलित या आरंभ किया हो।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सुबह-सुबह
सुबह में।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।