तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतहीन
जो कभी समाप्त न हो।
अतीन्द्रिय
जो इंद्रियों से परे हो या जिसका ज्ञान या अनुभव इंद्रियों से न हो सके।
अद्वितीय
जिसकी बराबरी का और कोई न हो।
अवरोध
1. किसी कार्य आदि को रोकने के लिए उसके विपरीत कुछ करने की क्रिया या किसी कार्य, जिसे हम न चाहते हों, के विपरीत कुछ करने की क्रिया। 2. किसी चीज़ को चारों ओर से घेरने वाली कोई चीज़। 3. घर का वह भीतरी भाग जिसमें स्त्रियाँ रहती हैं। 4. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात। 5. वह कार्य जो किसी को रोकने या दबाव में रखने के लिए हो। 6. वह संरचना या वस्तु जो गति या किसी को आगे बढ़ने से रोके।
आत्मसमर्पण
1. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया। 2. अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया। 3. एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
आरक्षित
किसी विशेष कार्य, पद, व्यक्ति आदि के लिए मुख्य रूप से सुरक्षित किया हुआ।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
एक्सीडेंट
ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो।
करियर
जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम।
कैरियर
1. जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम। 2. साइकिल आदि में समान आदि ढोने के लिए बनी एक धातु या प्लास्टिक आदि की संरचना। 3. वह जिस पर या जिसमें कोई चीज रखकर कहीं ले जाई या पहुँचाई जाए। 4. व्यापार में वह व्यक्ति या कंपनी जो लोग, माल, संदेश आदि को एक जगह से दूसरी जगह ले जाए।
खबरदार
जो सचेत हो।
जीपीएस
एक प्रणाली।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
नपुंसक
1. वह जिसमें स्त्री संभोग की शक्ति न हो या बहुत कम हो। 2. जिसमें स्त्री संभोग की शक्ति न हो या बहुत कम हो।
निरंकुश
जिसके लिए कोई अंकुश या रुकावट न हो।
निलंबित
1. जिसे अस्थायी रूप से नौकरी से अलग कर दिया गया हो या उसके पद से हटा दिया गया हो। 2. जो कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
पड़ोसन
पड़ोस में रहनेवाली या जिसका घर अपने घर के पास हो।
बर्फबारी
प्राकृतिक रूप से बरफ गिरने की क्रिया।
बवंडर
चक्कर की तरह घूमती हुई हवा।
मरम्मत
1. किसी वस्तु का टूटा-फूटा या बिगड़ा हुआ अंश ठीक करने का काम। 2. मारने की क्रिया।
मास्टरमाइंड
योजना बनाने वाला व्यक्ति।
रखरखाव
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
लातवियाई
1. लातविया का निवासी। 2. लातविया की प्रशासनिक तथा वहाँ के लोगों की भाषा। 3. लातविया के निवासी, वहाँ की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या लातविया का।
वैकल्पिक
उन दो या कइयों में से कोई एक,जिसे अपनी इच्छा से ग्रहण किया जा सके।
संघटक
1. किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है। 2. किसी मिश्रण या यौगिक का कोई अवयव या भाग।
सतर्कता
सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
सम्मानित
1. जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो। 2. जिसका सम्मान किया गया हो। 3. जिसे किसी पद, गरिमा आदि से विभूषित किया गया हो।
सम्मेलन
मनुष्यों का, किसी विशेष उद्देश्य से अथवा किसी विशेष विषय पर विचार करने के लिए, एकत्र होने वाला समाज।
सरलता
1. सहज होने की अवस्था या भाव। 2. निष्कपट होने की अवस्था या भाव।
सर्वनाश
पूरा नाश।
सर्वसम्मत
जिसमें सभी की सहमति हो।
सही-सलामत
अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सुरक्षाबल
सुरक्षाकर्मियों का दल।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।