तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अन्वेषक
1. वह जो शोध करता हो। 2. शोध करने वाला।
अपनाया
जिसे अंगीकार किया गया हो या जिसे अपने ऊपर लिया गया हो।
कर्ता-धर्ता
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. जिसे किसी कार्य में सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों।
कैबिनेट
किसी देश, राज्य, संस्था आदि के मंत्रियों का समूह।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
चुंबकीय
चुंबक संबंधी।
जन्मतिथि
1. वह दिनांक जिस दिन किसी का जन्म होता है। 2. चान्द्रमास की वह तिथि जिस दिन किसी का जन्म हुआ हो।
जमानत
1. वह धन जो जमानतदार द्वारा किसी की जमानत के रूप में जमा किया जाता है। 2. किसी व्यक्ति या कार्य की वह जिम्मेदारी जो जबानी, कुछ लिखकर अथवा कुछ रुपये जमा करके अपने ऊपर ली जाती है।
टेक्नोलॉजी
वाणिज्य और उद्योग में विज्ञान का व्यावहारिक उपयोग।
दक्षिणावर्त
1. वह शंख जिसका मुख दक्षिण की तरफ़ से घूमा हो। 2. जो घूमते समय दाहिनी ओर से आगे बढ़ता हो।
दुकानदार
दुकान पर बैठकर चीज़ें बेचने वाला व्यक्ति।
दुर्भाग्यपूर्ण
दुर्भाग्य या बुरे भाग्य से पूर्ण।
पति-पत्नी
विवाहित जोड़ा।
परिवर्तनशील
1. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो। 2. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो।
परिषद
1. लोगों की सभा जो विचार-विमर्श के लिए हो। 2. प्राचीन काल के विद्वान ब्राह्मणों की सभा जिसे राजा समय -समय पर किसी विषय पर व्यवस्था देने के लिए बुलाता था। 3. निर्वाचित या नियुक्त सदस्यों की सभा। 4. वह समिति जिसके पास निरीक्षणात्मक या पर्यवेक्षी शक्ति हो।
बचकाना
1. बच्चों जैसा। 2. बच्चों के योग्य।
बनावटी
1. मन से नहीं पर सिर्फ़ दिखाने के लिए या दिखाने भर का। 2. जो केवल रूप-रंग, आकार-प्रकार आदि के विचार से दिखाने के लिए हो।
बराबर
1. आकार, परिमाण, गुण, मूल्य, महत्व आदि के विचार से एक जैसा। 2. जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो। 3. किसी प्रतियोगिता या खेल में एक-सा मिलने वाला (स्कोर)। 4. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के। 5. हर एक पल या हर समय। 6. समान अंतर पर। 7. बिना गलती किए हुए। 8. पार्श्व या बगल में। 9. अवधि, सीमा आदि के विचार से नियत समय पर।
बारहमासी
1. सब ऋतुओं में फलने या फूलनेवाला। 2. बारहो महीने होने वाला। 3. सदा प्रवाहित होने वाली या कभी न सूखने वाली (नदी)।
बीचोंबीच
बिल्कुल या ठीक बीच में।
भटकाव
भटकने की क्रिया।
भयंकरता
भीषण या भयानक होने की अवस्था या भाव।
मुताबिक
1. जो किसी के अनुरूप या मुआफिक हो। 2. के मत से या की दृष्टि से।
यथार्थवादी
1. वह जो सत्य बोलता हो। 2. यथार्थवाद को माननेवाला व्यक्ति। 3. जो सत्य बोलता हो। 4. यथार्थवाद को माननेवाला।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
शिष्टमंडल
कुछ लोगों का एक दल जो विशेष कार्य हेतु किसी दौरे पर जाता है।
संगीतकार
1. वह जो संगीत की धुन बनाता या संगीत का निर्देशन करता हो। 2. वह जो बाजा बजाता हो।
सरहद
1. वह स्थान जहाँ किसी देश की सीमा का अंत होता है या उसकी सीमा समाप्त हो जाती है। 2. किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान या रेखा। 3. किसी प्रदेश या वस्तु के विस्तार की अंतिम सीमा बताने वाली रेखा या घेरा। 4. वह निर्जन वन-प्रांत जो किसी देश के आबाद या बसे हुए क्षेत्र की सीमा पर हो।
सेवानिवृत्त
जिसने अवकाशग्रहण कर लिया हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टतया
बिना कुछ छिपाए या स्पष्ट रूप से।
स्पष्टीकरण
जो बात स्पष्ट होने से रह गई हो, उसे इस प्रकार स्पष्ट करने की क्रिया कि औरों का भ्रम दूर हो जाए।
हाव-भाव
1. शरीर की वह स्थिति जिसके द्वारा चित्त का भाव प्रकट होता है। 2. शरीर या किसी अंग की वह स्थिति जिसमें कोई भाव अभिव्यक्त होता हो। 3. पुरुषों को मोहित करने के लिए स्त्रियों की मनोहर चेष्टाएँ।
होशियारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. चतुर होने की अवस्था, गुण या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।