तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंकगणित
वह विद्या जिसमें संख्याओं के जोड़ने-घटाने, गुणा-भाग आदि की विधि बतलायी जाती है।
अटका
1. मिट्टी का वह बरतन जिसमें जगन्नाथपुरी में मंदिर के दरवाजे पर लोगों के लिए भोजन बनाया जाता है। 2. जगन्नाथ को चढ़ाया जाने वाला भात और धन। 3. जो अटक गया हो।
आंदोलन
1. उथल-पुथल करनेवाला प्रयत्न। 2. लोगों का वह समूह जो कुछ विशेष सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक साथ प्रयत्नशील हो। 3. कार्यों की एक श्रृंखला जो किसी सिद्धांत को आगे बढ़ाए या किसी विशेष समाप्ति की ओर मोड़ दे या ले जाए। 4. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
उठना
1. उठने की क्रिया। 2. टाँगें सीधी करके उनके आधार पर शरीर ऊँचा करना। 3. नींद छोड़कर उठना। 4. भाड़े पर जाना। 5. उत्पन्न होना, सामने आना या उपस्थित होना। 6. नदी, पानी आदि का तल ऊँचा होना या बढ़ना। 7. मकान या दीवार का बनना। 8. ऐसी स्थिति में होना जिससे विस्तार पहले से अधिक ऊँचाई तक पहुँचे। 9. माल की खपत या बिक्री होना। 10. किसी चिह्न आदि का उभरना। 11. काम काज का बंद या खतम होना। 12. किसी प्रथा का अंत होना। 13. किसी बात, भाव, विचार आदि का ध्यान पर चढ़ना या स्मरण आना। 14. गाय, भैंस, घोड़ी आदि का मस्ताना या अलंग पर आना या गर्भधारण के लिए आतुर होना। 15. कोई काम पूरा करने के लिए पारिश्रमिक, मूल्य आदि के रूप में धन का दिया जाना। 16. काम में आना या लगना। 17. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 18. आकाश स्थित ग्रह, नक्षत्रों आदि का क्षितिज से या अपनी जगह से ऊपर आना या दिखाई देना। 19. अचानक अस्तित्व में आकर अनुभूत, दृश्य या प्रत्यक्ष होना। 20. कुछ करने के लिए उद्यत या प्रस्तुत होना।
कड़वा
1. वैद्यक में छः प्रकार के रसों में से एक। 2. जो स्वाद में उग्र और अप्रिय हो। 3. जिसकी प्रकृति अच्छी न हो या जो भला न लगे (वचन)।
कबाड़
1. बेकार की या टूटी-फूटी वस्तु या किसी काम में न आनेवाली वस्तु। 2. पुराना या टूटा-फूटा फर्नीचर।
कमल
1. पानी में होने वाले एक पौधे का पुष्प जो बहुत ही सुन्दर होता है। 2. जल में उत्पन्न होने वाला एक पौधा जो अपने सुन्दर फूलों के लिए प्रसिद्ध है। 3. रक्त में पित्त वर्णक के जमा हो जाने से उत्पन्न एक रोग जिसमें त्वचा, आँख के श्वेतपटल, आदि पीले पड़ जाते हैं।
खिड़की
1. हवा तथा प्रकाश आने के लिए घर, गाड़ी, जहाज आदि की दीवारों या छतों पर बनाया गया खुला भाग जिसे खोलने या बंद करने के लिए प्रायः काँच आदि लगी लकड़ी या धातु की बनी संरचना होती है। 2. घर, गाड़ी, जहाज आदि की दीवारों या छतों पर हवा तथा प्रकाश आने के लिए बनाए गए खुले भाग को खोलने तथा बंद करने के लिए बनी लकड़ी या धातु की संरचना जिसमें काँच आदि लगे होते हैं। 3. किसी घर के पीछे की ओर का गुप्त या छिपा द्वार। 4. महलों आदि में बना वह गुप्त या छिपा द्वार जो सार्वजनिक नहीं होता है और जिसके बारे में सिर्फ वहाँ रहनेवाले कुछ ख़ास लोगों को पता होता है।
खिलाना
1. खिलाने की क्रिया। 2. अपना काम निकलवाने, पक्ष लेने या दबाव आदि डालने के लिए किसी को अवैध रूप से पैसे, धन आदि देना। 3. किसी के मुँह में अपने हाथ से खाद्य वस्तु डालना। 4. खाने के लिए भोजन देना। 5. खेलने में प्रवृत्त करना। 6. पुष्प के रूप में विकसित करना या पुष्पों को खिलने में प्रवृत्त करना। 7. किसी वनस्पति को फूलों से युक्त करना या ऐसा करना कि उसमें फूल आ जाएँ। 8. किसी को खिलने या विकसित होने में प्रवृत्त करना।
गज़ब
1. दूसरों के साथ बलपूर्वक किया जानेवाला वह अनुचित व्यवहार जिससे उन्हें बहुत कष्ट हो। 2. चित्त का वह उग्र भाव जो कष्ट या हानि पहुँचाने वाले अथवा अनुचित काम करने वाले के प्रति होता है। 3. उपकार के विपरीत काम या अनुचित या बुरा काम। 4. किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो। 5. विलक्षण या विचित्र बात, व्यक्ति या वस्तु। 6. बहुत अधिक। 7. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 8. जो विशेष लक्षण से युक्त हो। 9. जो अत्यधिक बुरा या खराब हो।
गणित
1. वह शास्त्र जिसमें संख्या, परिमाण आदि निश्चित करने के उपायों का विचार होता है। 2. गिनकर या हिसाब लगाकर यह देखने की क्रिया कि कुल कितना हुआ है या है। 3. अच्छे-बुरे या हानि-लाभ आदि की गणना करके, ध्यानपूर्वक बनाई गई योजना।
पंसारी
वह जो मिर्च-मसाले आदि बेचता है।
मेमोरी
कम्प्यूटर आदि का वह उपकरण जहाँ सूचनाएँ एकत्रित होती हैं।
मेरठ
1. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर। 2. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला।
मोहक
1. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला। 2. मोहने वाला।
रंगरूट
1. सेना या पुलिस आदि में नया भर्ती होने वाला सिपाही। 2. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो।
रहना
1. रहने की क्रिया। 2. आगे न बढ़ना या प्रस्थान न करना। 3. किसी विशेष अवस्था में होना या किसी विशेष अवस्था का होना। 4. स्थायी रूप से कहीं निवास करना। 5. वंचित होना। 6. बाकी बचना। 7. ख़राब न होना। 8. कोई चालू काम बंद हो जाना या रुक जाना। 9. कहीं आश्रय लेना। 10. जल्दी खराब या नष्ट न होना या अधिक दिन तक काम देना। 11. किसी कारण से कोई कार्य होने से रह जाना। 12. (जीवनयापन करने के लिए) निवास करना। 13. काम में आने के बाद भी कुछ शेष रह जाना। 14. लेन-देन आदि में किसी के जिम्मे कोई रकम बाकी निकलना।
लपेट
एक बार का घुमाव या घूमने या घूमाने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।