तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
अकादमी
1. वह संस्था जिसका उद्देश्य कला, साहित्य, विज्ञान आदि की उन्नति तथा प्रचार करना हो। 2. वह विद्यालय जहाँ कोई विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है। 3. ज्ञान की उन्नति के लिए बना भवन।
अनिवार्य
1. जिसे लेना,रखना या मानना बिलकुल आवश्यक हो। 2. जो टले नहीं, अवश्य ही हो।
अफसर
किसी उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी।
अफ़ग़ानिस्तान
मध्य एशिया या एक देश।
अलग-अलग
1. * जो एक दूसरे से भिन्न तथा अलग-अलग हो। 2. औरों से अलग।
आइसलैंड
1. यूरोप का एक देश। 2. ज्वालामुखी फूटने से बना एक द्वीप।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
एकदम
1. एकदम से। 2. शीघ्रता से या बिना विलम्ब किए। 3. पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कष्टकर
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
गुप्तचर
1. जासूसी करके या गुप्त रूप से किसी बात का पता लगानेवाला। 2. वह व्यक्ति जिसे गुप्त रूप से दूसरे राज्यों के भेद जानने के लिए इधर-उधर भेजा जाता था।
चरवाहा
गाय, भैंस आदि चराने वाला व्यक्ति।
जनसंख्या
1. किसी नगर या देश आदि में बसनेवाले मनुष्यों की कुल संख्या। 2. किसी क्षेत्र में रहने या बसनेवाले किसी जंतु की कुल संख्या। 3. किसी प्रदेश, राज्य या स्थान पर बसे हुए लोग।
जहरीला
1. जिसमें विष हो (जीव)। 2. जो विष से भरा हो। 3. विष में बुझाया हुआ। 4. जिसका असर जहर की तरह हो।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
डायनासोर
एक सरीसृप जीव जो बहुत बड़े होते थे और अब विलुप्त हो चुके हैं।
डोमिनिका
1. उत्तरी अमरीका का एक देश। 2. कैरीबियन तथा उत्तरी अटलांटिक सागर के बीच स्थित एक द्वीप।
दमकल
1. वह यंत्र जिसकी सहायता से पानी डालकर लगी हुई आग बुझाई जाती है। 2. वह गाड़ी जिस पर अग्निशामक-यंत्र लदा या सेट होता है। 3. दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
परिसर
किसी भवन या संस्थान आदि के आस-पास का उसका अपना क्षेत्र।
प्रकटन
1. सामने आने या प्रकट होने की क्रिया या भाव। 2. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
मज़ेदार
1. जो रोचकता से भरा हुआ हो। 2. जिसका स्वाद अच्छा हो।
मनहूस
1. जो शुभ न हो। 2. जो भाग्यशाली न हो। 3. जिसमें चमक-दमक, रौनक या सरस जीवन का कोई लक्षण न हो।
मशीनरी
1. मशीनों या मशीन प्रणालियों का समूह। 2. माध्यमों और गतिविधियों की वह संस्था जिससे कोई सामाजिक संस्थान चलती है।
मिलकर
समूह के रूप में या एक-दूसरे के संग।
मुलायम
1. जो कड़ा या सख्त न हो। 2. जो दृढ़ न हो।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
रेगुलर
नियमों से बँधा हुआ।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
संगठित
1. जिसका संघटन हुआ हो। 2. अच्छी तरह से नियोजित या जिसकी योजना अच्छी तरह से बनाई गई हो। 3. जो एक होकर तथा सामूहिक रूप से अपने ध्येय की सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हो। 4. जो एकता से परिपूर्ण हो।
संप्रदाय
1. किसी विषय या सिद्धांत के संबंध में एक ही विचार या मत रखनेवाले लोगों का वर्ग। 2. कोई विशेष धार्मिक मत या प्रणाली।
समुदाय
1. लोगों का वह समूह जिनका जातीय या सांस्कृतिक या धार्मिक विशिष्टता सामूहिक या एक ही हो। 2. एक जगह पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ। 3. सामान्य धर्म अथवा स्वरूप रखने वाले पदार्थों आदि का समूह। 4. एक जगह रहनेवाले या एक ही प्रकार का काम करनेवाले लोगों का दल, वर्ग या समूह।
सही-सलामत
अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
साइकिल
दो पहियों वाली गाड़ी जिसे पैर से चलाया जाता है।
सामूहिक
प्रायः सभी व्यक्तियों, अवसरों, अवस्थाओं आदि में पाया जाने वाला या उनसे संबंध रखने वाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हिफ़ाज़त
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा। 3. विपत्ति, आक्रमण, हानि, नाश आदि से बचाने की क्रिया।
हिमपात
प्राकृतिक रूप से बरफ गिरने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।