तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अक्तूबर
अँग्रेजी साल का दसवाँ महीना।
अधिकतम
अधिक से अधिक जितना हो सकता हो या सबसे अधिक।
अबतक
इस समय तक।
एक-एक
1. बहुतों में से या जितना हो उनमें से हर एक व्यक्ति। 2. बहुतों में से या जितना हो उन में से हर एक।
खुशखबरी
वह समाचार जो शुभ या अच्छा हो।
गरमाहट
1. उष्ण या गर्म होने की अवस्था या भाव। 2. वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
ज्वलनशील
जो आसानी से जले।
डरपोक
जिसके मन में डर हो या जो कोई काम आदि करने से डरता हो।
तकदीर
वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
ताकतवर
जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार।
दूरदर्शिता
दूर की बात सोचने या समझने का गुण।
पाउडर
किसी पदार्थ आदि का टूटा या पिसा हुआ बारीक टुकड़ा।
पारंपरिक
जो परम्परा से चला आया हुआ हो।
प्रमाणीकृत
जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है।
फेरबदल
एक को छोड़कर उसकी जगह दूसरा ग्रहण करने की क्रिया।
बरामद
1. रुपया, पैसा आदि वसूल करने का काम। 2. देश से माल बाहर जाने या भेजने की क्रिया। 3. नदी के हट जाने से निकली हुई या नदी के रेत से बनी हुई भूमि। 4. खोई हुई, चोरी गई या न मिलती हुई (वस्तु आदि) जो कहीं से ढूँढ़कर बाहर निकाली जाए। 5. जो बाहर निकला हुआ हो।
ब्राउज़र
एचटीएमएल दस्तावेज़ों को देखने के लिए बनाया गया प्रोग्राम।
मटरगश्त
निश्चिन्त होकर प्रसन्नतापूर्वक व्यर्थ इधर-उधर घूमने की क्रिया।
मधुमेह
एक रोग जिसमें बार-बार और थोड़ा-थोड़ा करके पेशाब आता है और पेशाब के साथ शरीर से शर्करा या चीनी का भी कुछ अंश निकलता है।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
राजनीति
1. राज्य की वह नीति जिसके अनुसार प्रजा का शासन और पालन तथा दूसरे राज्यों से व्यवहार होता है। 2. सत्ता से संबंधित सामाजिक संबंध। 3. वह नीति जिसके द्वारा दूसरों राष्टों से राजनीतिक संबंध रखा जाता है।
लड़कपन
1. शैशव और किशोर होने के बीच की अवस्था। 2. शैशव और युवा होने के बीच का समय।
विशेषकर
विशेष रूप से।
विसंगति
असंगत होने की अवस्था या भाव।
संतोषजनक
संतोष देनेवाला या जिससे संतोष मिले।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सीनियर
जो पद, मर्यादा आदि में किसी से बढ़कर या ऊपर हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हॉस्पिटल
वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।