तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुकरण
देखा-देखी किया जानेवाला कार्य।
अफसोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अवकाश
1. वह दिन जिसमें काम पर से अनुपस्थित रहने की स्वीकृति मिली हो। 2. काम बंद रहने का वह दिन जिसमें नियमित रूप से लोग काम पर उपस्थित नहीं रहते। 3. फालतू या अतिरिक्त समय। 4. वह समय जब कोई काम न हो अथवा खाली समय। 5. मिनटों, घंटों, वर्षों आदि में नापी जाने वाली दूरी या गति जिससे भूत, वर्तमान आदि का बोध होता है। 6. कोई विशिष्ट समय। 7. खाली या रिक्त स्थान। 8. एक प्रकार का छंद।
आवरण
1. वह वस्तु जिससे किसी वस्तु आदि को आच्छादित किया जाए या ढकने की वस्तु। 2. किसी वस्तु को ऊपर से या चारों ओर से ढकने वाली कोई कपड़े की सिली हुई वस्तु। 3. वह कपड़ा जिसमें पुस्तकें, बहियाँ आदि बाँधी जाती हैं या बाँधकर रखी जाती हैं। 4. वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो। 5. किसी चीज़ को चारों ओर से घेरने वाली कोई चीज़। 6. चलाए हुए अस्त्र-शस्त्र को निष्फल करने वाला अस्त्र। 7. फल, बीज आदि का आवरण।
आवश्यक
1. जिसकी ज़रूरत या आवश्यकता हो। 2. जिसके बिना साधारणयतः काम न चलता हो।
ऑटोमोबाइल
एक प्रकार की गाड़ी जो मोटर से चलती है।
खटखटाना
1. किसी सतह पर ठक-ठक, खट-खट या खड़-खड़ की आवाज़ करना। 2. खट-खट, ठक-ठक या खड़-खड़ शब्द होना। 3. किसी को कुछ याद या स्मरण कराना।
खुशनसीब
जो भाग्य का धनी हो।
जन्मतिथि
1. वह दिनांक जिस दिन किसी का जन्म होता है। 2. चान्द्रमास की वह तिथि जिस दिन किसी का जन्म हुआ हो।
त्रुटिहीन
1. जो गलत न हो। 2. जो परिशुद्ध हो। 3. जो बिना मिलावट का हो या एकदम अच्छा।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
पागलपन
1. मस्तिष्क का वह रोग जिसमें मन और बुद्धि का संतुलन बिगड़ जाता है। 2. पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण।
पोर्टफोलियो
किसी व्यक्ति, बैंक या अन्य संस्था के पास रखी वित्तीय सम्पत्तियों की सूची।
प्रक्षेपण
किसी वस्तु को आवेग के साथ उछालने या फेंकने की क्रिया।
प्रायश्चित
कोई पाप करने पर उसके दोष से मुक्त होने के लिए किया जानेवाला कोई धार्मिक या अच्छा काम।
प्लूटोनियम
चाँदी के समान एक दुर्लभ ठोस रेडियोधर्मी तत्त्व जिसकी परमाणु संख्या अट्ठानवे है।
फायरब्रिगेड
दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
बोल्शेविक
लेनिन का अनुयायी तथा रूस के वामपंथी बहुमत समूह का सदस्य।
मलयालम
1. एक द्रविड़ भाषा जो तमिल से मिलती- जुलती है और दक्षिण भारत में बोली जाती है। 2. वह लिपि जिसमें मलयालम भाषा लिखी जाती है। 3. केरल का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित।
मलयाली
1. केरल का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 2. एक द्रविड़ भाषा जो तमिल से मिलती- जुलती है और दक्षिण भारत में बोली जाती है। 3. वह लिपि जिसमें मलयालम भाषा लिखी जाती है। 4. केरल का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित।
मशहूर
1. वह व्यक्ति जिसे प्रसिद्धि मिली हो। 2. जिसे ख्याति मिली हो।
मुरादाबाद
1. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर। 2. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
राजकुमारी
वह जो राजा की पुत्री हो या राज परिवार की कन्या।
वाइपर
एक प्रकार का साँप।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
समर्थित
जिसका समर्थन किया गया हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।