तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अक्षमता
क्षमताहीन या अक्षम होने की अवस्था या भाव।
अनुरक्षण
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
अपरिवर्तित
जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो।
अवसरवादी
1. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला। 3. अवसरवाद - संबंधी। 4. अवसरवाद के सिद्धांत को मानने वाला।
असलियत
1. सत्य होने की अवस्था या भाव। 2. कोई ऐसी बात जो किसी विशेष अवस्था में वस्तुतः हुई हो। 3. किसी पदार्थ आदि का वास्तविक या मुख्य भाग या गुण। 4. किसी कार्य का आरंभिक भाग।
असहमत
1. जो सहमत या राज़ी न हो। 2. जिस पर किसी की समान राय न हो।
आक्सीजन
एक स्वादहीन,रंगहीन,गंधहीन एवं अज्वलनशील गैस जिसे हम साँस के रूप में ग्रहण करते हैं।
आनंददायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो आनंद देनेवाला हो।
इजलास
1. कचहरी का काम करने के लिए बैठने की क्रिया। 2. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है। 3. किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक।
इश्कबाज
काम वासना में अत्यधिक लिप्त रहने वाला व्यक्ति।
उत्परिवर्ती
* वह जीव जिसमें गुणसूत्र-संबंधी परिवर्तन के परिणामस्वरूप विशिष्टता हो।
खुरचनी
1. खुरुचने से प्राप्त वस्तु। 2. एक प्रकार की मिठाई। 3. जूता बनाने में काम आनेवाला एक औजार। 4. खुरचने का उपकरण।
ख़ूनख़राबा
मारने-काटने की क्रिया।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
दिलकश
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
नियोजक
वेतन या मज़दूरी पर किसी को अपने कार्यालय या कारखाने में काम देने वाला व्यक्ति।
निरपेक्ष
परस्पर विरोधी पक्षों से अलग रहने वाला।
न्यूनतम
जितना न्यून होना संभव हो या जितना कम हो सकता हो।
परिणत
जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
पैदाइश
1. जीवन धारण करने की क्रिया या भाव। 2. पहले-पहल अस्तित्व में आने की क्रिया या भाव।
मनमानी
1. किसी के न चाहते हुए भी अपनी इच्छानुसार कोई काम आदि करने या कराने की क्रिया। 2. जो अपने मन के अनुसार (किया गया) हो।
माता-पिता
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
रणनीति
1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
वफादार
1. वह व्यक्ति जिसपर विश्वास किया जा सके या जो विश्वास का पात्र हो। 2. जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
वरीयता
1. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव। 2. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति।
विपणन
चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
समयकाल
किसी एक नियत समय से दूसरे नियत समय तक के बीच का काल।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरसंभव
जितना हो सकता हो या जितना किया जा सकता हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।