तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपमानित
जिसका अपमान हुआ हो।
असंतोष
1. तृप्ति न होने की अवस्था या भाव। 2. उदास होने की अवस्था या भाव।
आकुंचनीय
सिकुड़ने या सिमटने योग्य।
आरामदायक
आराम देने वाला।
उपजाऊ
जिसमें अच्छी उपज हो या जिसमें फसलें अच्छी तरह उपजती हों।
कतरनी
बाल,कपड़े आदि कतरने का एक औज़ार।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
कोलाहल
1. ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न अस्पष्ट आवाज। 2. संपूर्ण जाति का एक संकर राग। 3. कई लोगों के एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न भ्रांतिपूर्ण स्थिति।
गुलमोहर
1. एक पेड़ से प्राप्त लाल, पीले आदि चटक रंग का फूल जो गर्मी में खिलता है। 2. एक प्रकार का फूलदार वृक्ष जो प्रायः गर्मी में खिलता है।
घटियापन
निकृष्ट होने की अवस्था या भाव।
घुड़सवार
वह जो घोड़े पर सवार हो।
चकनाचूर
जो टूट-फूटकर या किसी अन्य तरीके से टुकड़े-टुकड़े हो गया हो।
चापलूसी
किसी को प्रसन्न करने के लिए झूठी या अत्यधिक प्रशंसा करने की क्रिया, अवस्था या भाव।
चौकीदार
वह जो पहरा देता हो।
जानदार
1. वह जीवधारी जिसमें स्वैच्छिक गति होती है। 2. वह प्राणी जो मरा न हो या जिसमें प्राण हो। 3. जीता हुआ या जिसमें प्राण हो। 4. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
तहकीकात
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
दरअसल
वास्तव में।
नामांकित
1. जिसका किसी काम या पद के लिए नाम लिखा गया हो। 2. जिसपर किसी का नाम अंकित हो।
पहचान
1. पहचानने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु में पाई जानेवाली वह विशेष बात या तत्व जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से अलग मानी जाए। 3. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव। 4. गुण-दोष का ठीक-ठीक पता लगाने वाली दृष्टि। 5. वह जो किसी समष्टि के प्रतिनिधि के रूप में और उसकी सब बातों का सूचक या प्रतिनिधि हो। 6. किसी को देख या जानकर यह बतलाने की क्रिया कि यह वही है। 7. किसी के गुण, मूल्य, योग्यता आदि को जानने की क्रिया या भाव।
पुरस्कृत
जिसे पुरस्कार मिला हो।
फुटबॉल
1. दो दलों के बीच में होनेवाला एक खेल जिसमें ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं और एक गेंद होती है। 2. मैदान में खेलने की एक बड़ी गेंद जिसे पैर से मारते हैं।
मरहम
घाव पर लगाने की एक गाढ़ी दवा जो रासायनिक आधार पर बनाई जाती है।
रणभूमि
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रसोईघर
भोजन बनाने का कमरा या स्थान।
रोकथाम
किसी अनुचित कार्य, अवस्था आदि को रोकने की क्रिया।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
वार्तालाप
आपस में बात करने या बोलने की क्रिया।
शरणार्थी
1. वह जो अपने निवास-स्थान से बलपूर्वक हटा दिया गया हो तथा दूसरी जगह शरण पाकर रहना चाहता हो। 2. वह जो कहीं शरण पाना चाहता हो। 3. जो अपने निवास-स्थान से बलपूर्वक हटा दिया गया हो तथा दूसरी जगह शरण पाकर रहना चाहता हो।
सहायक
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्थानांतरित
1. जो अपने पहले स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कर, रख या भेज दिया गया हो। 2. जो एक स्थान से हटकर, उठकर या नौकरी, पेशे आदि के लिए दूसरे स्थान पर गया हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।