तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचयनित
जिसको न चुना गया हो।
अनिच्छुक
जो इच्छुक न हो।
अनुवादित
अनुवाद किया हुआ।
अपराजित
जो पराजित न हुआ हो या जो हराया न गया हो।
अरबपति
1. वह जिसके पास अरबों की संपत्ति हो। 2. जिसके पास अरबों की संपत्ति हो।
आकाशगंगा
1. बहुत से तारों का एक विस्तृत समूह जो हमें रात के समय आकाश में उत्तर-दक्षिण में फैला हुआ चमकीली चौड़ी पट्टी या सड़क के रूप में दिखाई देता है। 2. पुराणों के अनुसार स्वर्ग में बहने वाली एक नदी।
आगंतुक
1. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में अचानक या बताकर आ पहुँचने वाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति। 2. किसी होटल, सराय आदि का ग्राहक। 3. शरीर के किसी भीतरी दोष के कारण नहीं बल्कि ऊपरी या बाहरी कारणों से सहसा होने वाला रोग। 4. कहीं से आने वाला। 5. अचानक ही कहीं इधर-उधर से या भूल-भटककर आने वाला या जिसके घूमने का कोई निश्चित उद्देश्य या निश्चित दिशा न हो।
आयरिश
1. आयरलैंड का निवासी। 2. आयरलैंड की भाषा। 3. आयरलैंड से संबंधित।
उन्मूलन
1. जड़ से उखाड़ने या समूल नष्ट करने की क्रिया। 2. इस प्रकार नष्ट करने की क्रिया कि फिर उठ या पनप न सके।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
काठमांडू
नेपाल का एक प्रमुख नगर और राजधानी।
खूबसूरत
1. वह पुरुष जो सुंदर हो। 2. वह स्त्री जो सुंदर हो। 3. जिसकी शक्ल-सूरत अच्छी हो। 4. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
नफरत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
निर्देशन
निर्देश करने की क्रिया या भाव।
निवारक
1. निवारण करने या रोकनेवाला। 2. दूर करनेवाला।
परिस्थिति
किसी घटना, कार्य, जीव आदि के आस-पास या चारों ओर की वास्तविक या तर्कसंगत स्थिति या अवस्था।
पर्यावरण
आस-पास का वातावरण।
प्रभावित
जिस पर प्रभाव पड़ा हो।
बदसूरत
1. वह व्यक्ति जो सुंदर न हो। 2. बुरी शक्ल का।
मदहोश
1. जो मद में उन्मत्त हो या नशे में मस्त हो। 2. जिसे यह न सूझ पड़े कि अब क्या करें।
मनोनीत
जिसका किसी काम या पद के लिए नाम लिखा गया हो।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
लड़कपन
1. शैशव और किशोर होने के बीच की अवस्था। 2. शैशव और युवा होने के बीच का समय।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।