तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अत्याधुनिक
बहुत अधिक आधुनिक।
अनुशासनहीन
जो अनुशासन या नियमपालन न करे।
अभिनय
1. दूसरे व्यक्तियों के भाषण, चेष्टा आदि का कुछ काल के लिए अनुकरण करने की क्रिया, जैसा नाटकों आदि में होता है। 2. किसी को धोखा देने के लिए बनाया हुआ रूप या किया जाने वाला काम।
अलग-अलग
1. * जो एक दूसरे से भिन्न तथा अलग-अलग हो। 2. औरों से अलग।
अशांति
1. उद्विग्न होने की अवस्था या भाव। 2. किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं। 3. तृप्ति न होने की अवस्था या भाव।
पिकनिक
वह सैर जो नगर के बाहर किसी बाग़ या उपवन आदि में हो और जिसमें खाने-पीने का भी प्रबंध हो।
पिशाच
1. निम्न कोटि के और वीभत्स कर्म करने वाली एक हीन देवयोनि। 2. किसी मृत व्यक्ति की आत्मा का वह रूप जो मोक्ष या मुक्ति के अभाव में उसे प्राप्त होता है और जिसमें वह प्रायः कष्टदायक और अमांगलिक कार्य करता है।
पोषण
1. पुष्ट या पक्का करने की क्रिया। 2. भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
फोटोग्राफर
वह व्यक्ति जो फोटो खींचता है।
बनाना
1. रचने या बनाने की क्रिया या भाव। 2. बाँधने या बनाने का काम। 3. अस्तित्व में लाना। 4. काट-छाँटकर या और किसी प्रकार काम की चीज़ बनाना। 5. आवास स्थान बनाना। 6. मकान या दीवार आदि तैयार करना। 7. टूटी-फूटी चीज़ को पुनः ठीक दशा या रूप में लाना। 8. * किसी धातु को आकार देना या उपयुक्त बनाना या सुधारना या उन्नत बनाना। 9. किसी को इस प्रकार मूर्ख या उपहास्यास्पद ठहराना कि वह तुरंत न समझ सके। 10. किसी पद,मर्यादा या अधिकार का अधिकारी बनाना। 11. खेल आदि में अंक या कोई लक्ष्य प्राप्त करना। 12. * किसी को निश्चित गुण देना या गुणों या लक्षणों से युक्त करना। 13. एक रूप से दूसरे रूप में लाना। 14. * उन्नति या अवनति में सहायता करना। 15. के रूप में लाना। 16. * किसी विशेष फैशन या शैली के जैसा या अनुरूप बनाना।
विकृति
1. शरीर, मन आदि को अस्वस्थ करने वाली असामान्य अवस्था। 2. वह गुण जो बुरा हो। 3. बदलने की क्रिया या भाव। 4. वह दोष जिसके कारण किसी वस्तु का रूप-रंग बदल जाता है या वह खराब होने लगती है। 5. ख़राब होने की अवस्था या भाव। 6. व्याकरण के नियामानुसार किसी शब्द के रूप में परिवर्तन। 7. व्याकरण के नियमानुसार मूलधातु से बिगड़कर बना हुआ शब्द का रूप। 8. तेईस वर्णों वाला एक छंद।
सहयोग
1. किसी के कार्य आदि में इस प्रकार योग देने की क्रिया कि वह काम जल्दी या ठीक तरह से हो। 2. एक से अधिक लोगों,समूहों आदि का एक साथ मिलकर कोई काम करने की क्रिया या भाव।
सेलफोन
एक तरह का फोन जिससे चलते-फिरते बातें होती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।